फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐसे करेंगे जेईई मेंस की तैयारी तो मिलेगा मुकाम

Mon, 16 Mar 2015 11:33 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन(जेईई) मेंस में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थी अब गत वर्षों के मॉडल पेपर से भी अपनी तैयारी को अंतिम रूप दे सकते हैं।
विज्ञापन


सीबीएसई ने जेईई मेंस की वेबसाइट पर यह पेपर अपलोड कर दिए हैं। सीबीएसई की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक वर्ष 2014 के पेपर के अलावा इस साल के लिए प्रतिदर्श प्रश्न पत्र भी वेबसाइट पर डाले गए हैं। जेईई मेंस ऑफलाइन परीक्षा चार अप्रैल और ऑनलाइन परीक्षा 10 व 11 अप्रैल को आयोजित होने जा रही है।

इस लिहाज से जो छात्र बोर्ड की परीक्षाएं दे रहे हैं और जेईई मेंस में भी शामिल होने वाले हैं, उनके लिए यह प्रश्न पत्र काम के साबित हो सकते हैं। खास बात यह है कि पहली बार बोर्ड ने इस तरह के पुराने प्रश्न पत्र अपलोड किए हैं। बलूनी क्लासेज के एमडी विपिन बलूनी ने बताया कि इसमें विषयवार प्रश्न पत्र हैं, जिससे अभ्यर्थी को काफी लाभ मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें