फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेईई मेन काउंसलिंग, च्वाइस भरने से पहले जरूर जानें यह बातें

Thu, 02 Jul 2015 01:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीएसई ने बुधवार को आखिरकार ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (जेईई) मेन की रैंक जारी कर दी। रैंक न आने से दो बार काउंसिलिंग टाली गई थी। बुधवार को रैंक आते ही ज्वाइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी (जोसा) ने संयुक्त काउंसिलिंग शुरू करा दी। देर शाम तक दून के कालीदास रोड निवासी पारस गुप्ता प्रदेश में ऑल इंडिया 234 वीं रैंक के साथ सबसे आगे थे।
विज्ञापन


जेईई मेन का परिणाम बुधवार सुबह करीब आठ बजे जारी कर दिया गया। कई दिनों से इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों को इससे बड़ी राहत मिली। इसके साथ ही जोसा ने भी आईआईटी, आईएसएम, एनआईटी, ट्रिपल आईटी, जीएफआईटी में दाखिले के लिए संयुक्त काउंसिलिंग शुरू कर दी। रैंक आने के बाद अभ्यर्थियों ने च्वाइस भरनी भी शुरू कर दी।

दून के पारस गुप्ता प्रदेश में अव्वल
दून में देर शाम तक सामने आए नतीजों में कालीदास रोड निवासी पारस गुप्ता ऑल इंडिया 234 वीं रैंक हासिल कर सबसे आगे थे। इसके अलावा तमाम होनहारों ने परीक्षा में परचम फहराया। पारस गुप्ता ने बताया कि उन्होंने जेईई एडवांस में भी 2045वीं रैंक हासिल की थी।
विज्ञापन
Trending Videos

संभलकर भरें च्वाइस, एक बार ही मिलेगा मौका

जेईई मेंस और जेईई एडवांस में कामयाब अभ्यर्थियों के लिए पहली बार संयुक्त काउंसिलिंग हो रही है। लिहाजा अभ्यर्थियों को च्वाइस भरने के लिए जरा संभलने की जरूरत है।

यहां देखें रैंक : www.jeemain.nic.in
यहां भरें च्वाइस : www.josaa.nic.in

जरूरी यह भी है कि अभ्यर्थी सीएसएबी व जोसा की वेबसाइट पर मौजूद गत वर्ष के काउंसिलिंग डाटा की भी सहायता ले। जरा सी गलती पर अभ्यर्थी अच्छी सीट गंवा सकता है।

सीबीएसई ने इस बार नहीं दी स्टेट रैंक
गत वर्ष तक सीबीएसई की ओर से अभ्यर्थियों को ऑल इंडिया के साथ ही स्टेट रैंक भी जारी की जाती थी। इससे अभ्यर्थी को यह पता होता था कि वह ऑल इंडिया के अलावा स्टेट रैंक के आधार पर अपने राज्य के किस तकनीकी संस्थान में किस कोर्स में दाखिला ले सकता है। इस बार स्टेट रैंक नहीं दी गई।
विज्ञापन

च्वाइस भरने के पहले पढ़ लीजिए स्पेश्लिस्ट की राय

इंजीनियरिंग विशेषज्ञ मनु पंत के मुताबिक च्वाइस भरने की कोई सीमा तय नहीं है। आप चाहे जितने संस्थानों की च्वाइस भर सकते हैं। यह मौका एक बार ही मिलेगा। काउंसिलिंग में फ्रीज, लोट और स्लाइड के विकल्प को भी च्वाइस भरने से पहले समझने की जरूरत है।

अगर आपने च्वाइस भरने के बाद आवंटित सीट फ्रीज कर दी तो आगे काउंसलिंग में शामिल होने का मौका नहीं मिलेगा। इससे जुड़ी पूरी जानकारी जेईई एडवांस और जोसा की वेबसाइट पर मौजूद है।

संयुक्त काउंसलिंग की अंतिम तिथियां
ऑनलाइन च्वाइस फिलिंग : 1 से 5 जुलाई
प्रथम चरण का सीट आवंटन : 6 जुलाई
प्रथम चरण के दाखिले : 8 से 12 जुलाई
द्वितीय चरण का आवंटन : 13 जुलाई
द्वितीय चरण के दाखिले : 14 से 17 जुलाई
तृतीय चरण का आवंटन : 18 जुलाई
तृतीय चरण के दाखिले : 19 से 21 जुलाई
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें