जेईई मेंस से जेईई एडवांस के लिए क्वालीफाई करने वाले अभ्यर्थियों की आनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो गई है। परीक्षा 25 मई को दो पालियों में आयोजित की जाएगी।
नौ मई तक ही आनलाइन पंजीकरण
उत्तराखंड में आईआईटी रुड़की जोन में देहरादून, हरिद्वार और रुड़की और आईआईटी कानपुर जोन में हल्द्वानी को केंद्र बनाया गया है। अभ्यर्थी नौ मई तक ही आनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं।
इसके बाद पंजीकरण का मौका नहीं मिलेगा। देश की 16 आईआईटी और एक आईएसएम धनबाद में दाखिले के लिए यह परीक्षा होगी।
खास बातें
- पंजीकरण के लिए सामान्य व ओबीसी छात्र को 2000 रुपए, एससी, एसटी व विकलांग छात्र को 1000 रुपए शुल्क देना होगा, महिला अभ्यर्थियों का आवेदन निशुल्क है।
- जेईई एडवांस के लिए पंजीकरण केवल नौ मई शाम पांच बजे तक ही करा सकते हैं।
- परीक्षा में आनलाइन पंजीकरण के लिए एडवांस की वेबसाइट पर लॉग इन करना होगा, जिसके लिए जेईई मेंस 2014 का रोल नंबर और पासवर्ड जरूरी होगा।
- लॉग इन करने के बाद जेईई एडवांस की वेबसाइट पर पासवर्ड चेंज करना होगा, प्रथम चरण में आवेदन पत्र भरने के बाद द्वितीय चरण में जरूरी प्रमाणपत्रों की स्कैन कॉपी अपलोड और तृतीय चरण में शुल्क जमा करना होगा।
- पंजीकरण प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद छात्रों को 11 मई से 24 मई के बीच अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा, एडमिट कार्ड रंगीन होना चाहिए।
- 31 मई तक ही किसी भी प्रकार का कैटेगरी से संबंधित बदलाव आवेदन में किया जा सकेगा, एक बार परीक्षा केंद्र और पेपर की भाषा भरने के बाद कोई परिवर्तन संभव नहीं होगा।