फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोचिंग नहीं सेल्फ स्टडी दिलाएगी IIT की सीट

Fri, 31 Jan 2014 11:28 AM IST
आफताब अजमत/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
आईआईटी जैसी प्रवेश परीक्षाओं में कामयाबी की गारंटी देने वाले कोचिंग संस्थानों के दावे जेईई एडवांस 2013 में झूठे साबित हुए हैं।
विज्ञापन


कोचिंग संस्थान फेल
आईआईटी दिल्ली की शोध रिपोर्ट के अनुसार इस परीक्षा में कोचिंग संस्थानों के बजाए सेल्फ स्टडी पर भरोसा करने वाले छात्रों को ज्यादा सफलता मिली है।

पढ़ें, राहुल की चली तो इंदिरा बनेंगी सीएम

आईआईटी ने गत वर्ष आवेदन के समय ही अभ्यर्थियों से उनकी प्रवेश परीक्षा की तैयारी के पैटर्न की भी जानकारी मांगी थी।

पढ़ें, विदाई के बाद ये होगा बहुगुणा का नया ठिकाना

इस जानकारी के आधार पर यह बात सामने आई कि आईआईआईटी के कुल सात जोन में से महज दो जोन ही ऐसे हैं, जहां सफलता पाने वाले छात्रों में कोचिंग लेने वाले अभ्यर्थियों की संख्या ज्यादा है।

बदल सकता है पैटर्न
आईआईटी दिल्ली ने शोध रिपोर्ट में यह पाया है कि प्रश्नपत्र में विषय क्रम में गणित तीसरे स्थान पर होने की वजह से कम अभ्यर्थियों ने गणित के पूरे सवाल हल किए हैं।
विज्ञापन


पढ़ें, गजब, जूता बना मोबाइल चार्जर, बल्ब भी जला

ऐसे में आईआईटी की ज्वाइंट इंप्लीमेंटेशन कमेटी ने ज्वाइंट एडमिशन बोर्ड के सामने यह प्रस्ताव रखा है कि जेईई एडवांस 2014 में गणित को पहले क्रम पर रखा जाए।

पढ़ें, सीएम बहुगुणा को मिलता है विधायक से कम वेतन

अभी तक प्रश्न पत्र में क्रम फिजिक्स, केमिस्ट्री व गणित का होता था जो कि इस बार गणित, फिजिक्स व केमिस्ट्री हो सकता है।

पढ़ें, उत्तराखंड को 14 साल में मिले 7 मुख्यमंत्री

नाम के बजाए फैकल्टी के आधार पर कोचिंग संस्थान का चयन करना चाहिए। बच्चों को दाखिला दिलाने से पहले अभिभावकों को संस्थान के बारे में पूरी जांच पड़ताल कर लेनी चाहिए।
विज्ञापन

- मनु पंत, पूर्व आईआईटीयन

यह जरूरी नहीं है कि कोचिंग से ही आईआईटी में सफलता मिलती है। कोचिंग सिर्फ गाइडेंस के लिए होती है। आईआईटी का प्रश्न पत्र सेल्फ स्टडी वाले अभ्यर्थियों के लिहाज से भी बेहतर होता है।
- डॉ. एलडी सिंघल, पूर्व आईआईटीयन एवं पूर्व लेक्चरर, आईआईटी रुड़की
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें