फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए, कब आएगा JEE (एडवांस्ड) का रिजल्ट

Sun, 15 Jun 2014 12:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
आईआईटी में दाखिले के लिए 25 मई को हुए जेईई-एडवांस्ड का परिणाम 19 जून को घोषित होगा। इसके बाद 20 जून से विद्यार्थी आईआईटी में अपनी पसंद के अनुसार ऑनलाइन विकल्प भर सकेंगे।
विज्ञापन


देश भर के डेढ़ लाख विद्यार्थी इस परीक्षा में बैठे थे। जेईई (मेन) की मेरिट सूची में टॉप डेढ़ लाख विद्यार्थी ही जेईई (एडवांस्ड) में बैठे थे। ट्राइसिटी के कई विद्यार्थी इस परीक्षा में अपीयर हुए थे और अब उनकी नजरें 19 जून को घोषित होने वाले परिणाम पर टिकी हैं।

उम्मीद है कि पिछले सालों की तरह इस साल भी ट्राइसिटी के होनहार जेईई (एडवांस्ड) में टॉप 100 की सूची में जगह बनाएंगे।

चंडीगढ़ के इंजीनियरिंग संस्थानों में दाखिले की मेरिट सूची में 40 प्रतिशत वेटेज बारहवीं में प्राप्त मार्क्स को दी जाएगी जबकि जेईई (मेन) की वेटेज 60 फीसदी होगी। इसके आधार पर ही कंबाइंड ऑल इंडिया रैंक निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें