फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हो जाओ तैयार, मई में होगी जेईई एडवांस की परीक्षा

Tue, 23 Sep 2014 11:09 AM IST
अमर उजाला़ देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
आईआईटी बांबे ने इंजीनियरिंग में दाखिले के लिए ज्वाइंट इंट्रेंस एग्जाम (जेईई) एडवांस-2015 का टेंटेटिव शेड्यूल जारी कर दिया है।
विज्ञापन


नोटिफिकेशन अक्तूबर प्रथम सप्ताह में जारी होगा। परीक्षा मई होगी और परिणाम जून तक जारी हो जाएगा। नियम के अनुसार 12वीं के बाद दो साल तक के ही छात्र इस परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। ऐसे में 2013 में या इससे पहले 12वीं पास करने वाले छात्र इसमें शामिल नहीं हो पाएंगे।

देश के 16 आईआईटी और एक आईएसएम धनबाद में दाखिले के लिए जेईई एडवांस का आयोजन सात आईआईटी मिलकर कराएंगे। एग्जाम का शेड्यूल और विज्ञप्ति इसी महीने के अंत तक जारी होगी। इंफोर्मेशन ब्रॉशर अक्तूबर प्रथम सप्ताह में वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा। इस बार यह परीक्षा 25 मई को हुई थी और परिणाम 19 जून को जारी किया गया था। अगले साल भी यही शेड्यूल रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आसान नहीं है राह
सीबीएसई की ओर से कराई जाने वाले जेईई मेंस परीक्षा में शीर्ष 1.5 लाख में जगह बनाने वाले छात्र को ही एडवांस में बैठने का मौका मिल सकेगा। अविरल क्लासेज के निदेशक डीके मिश्रा ने बताया कि देशभर में आईआईटी की प्रवेश परीक्षा में बैठने के लिए छात्र का अपने बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में टॉप 20 परसेंटाइल में होना भी जरूरी है। परिणाम जारी होने के बाद हर बोर्ड अपना टॉप 20 परसेंटाइल जारी करता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें