फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेईई एडवांस की आंसर की हुई ऑनलाइन,यहां देखें...

Mon, 08 Jun 2015 12:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
देश भर में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आईआईटी) में दाखिले के लिए हुए जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम (जेईई) एडवांस की आंसर-की सोमवार को ऑनलाइन हो गई है। इस आंसर की को दोपहर 12 बजे के बाद से वेबसाइट www.jeeadv.iitb.ac.in पर देखा जा सकेगा।
विज्ञापन


इसके बाद 11 जून को शाम 5 बजे तक स्टूडेंट इस आंसर-की पर अपने फीडबैक के माध्यम से आपत्ति दर्ज करवा सकेंगे। इसके बाद 13 जून को फाइनल आंसर-की जारी कर दी जाएगी।

इस बार जेईई एडवांस का आयोजन आईआईटी बॉम्बे ने किया है। इसका परिणाम 18 जून को घोषित होगा। हालांकि आंसर-की देखकर स्टूडेंट यह अंदाजा लगा सकेंगे कि उन्हें कितने अंक मिल सकते हैं। वहीं अगर उन्हें किसी उत्तर पर आपत्ति होगी तो वह फीडबैक के माध्यम से 11 जून तक वह भी दर्ज करवा सकेंगे।
विज्ञापन


गत 24 मई को हुए जेईई एडवांस के लिए देश भर में करीब 1.53 लाख अभ्यर्थियों ने भाग लिया था। इस बार माइनस मार्किंग की वजह से मेरिट नीचे जाने की उम्मीद जताई जा रही है।
Trending Videos
विज्ञापन

फाइनल रैंकिंग के बाद होगी काउंसलिंग

वहीं राज्य प्रवेश परीक्षा (एसईई) की प्रवेश काउंसलिंग में जेईई मेन्स कोटे की सीटों पर काउंसलिंग टल सकती है। अभी तक जेईई मेन्स की फाइनल रैकिंग जारी नहीं हुई है।

जेईई मेन्स के अंक व 12वीं के अंक जोड़कर तैयार होने वाली फाइनल मेरिट अब जेईई एडवांस के रिजल्ट के साथ 18 जून के आसपास ही घोषित होने की उम्मीद है।

ऐसे में यूपीटीयू प्रशासन इस कोटे से दाखिले की काउंसलिंग को आगे टालेगा।यूपीटीयू ने इस बार पहल की है कि जेईई मेन्स कोटे की निर्धारित करीब 20 प्रतिशत सीटों पर पहले दाखिले कर लिए जाएं।

इसकी खाली सीटें एसईई काउंसलिंग में सम्मिलित कर भर ली जाएंगी। पिछले वर्षों में बाद में काउंसलिंग होने से कॉलेजों में जेईई मेन्स कोटे की सीटें खाली रह जाती थीं। ऐसे में अब 15 जून से शुरू होने वाली काउंसलिंग में डाक्युमेंट वेरिफिकेशन करवाने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें