फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फबारी में जेबीटी और शास्त्री टेट करवाने में निकले बोर्ड के पसीने

Sun, 14 Feb 2016 10:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
बर्फबारी के कारण जेबीटी और शास्त्री टेट करवाने के लिए स्कूल शिक्षा बोर्ड के पसीने निकल गए। बोर्ड को अति दुर्गम क्षेत्र में स्थापित परीक्षा केंद्रों में प्रश्नपत्र पहुंचाने के लिए कसरत करनी पड़ी है। पांगी में स्थापित परीक्षा केंद्र में प्रश्नपत्र पहुंचाने के लिए टीम को जहां 50 किलोमीटर पैदल चलना पड़ा है।
विज्ञापन


वहीं, केलांग में स्थापित परीक्षा केंद्र में उदयपुर से विशेष वाहन से परचे पहुंचाए गए हैं। शनिवार को टेट से पूर्व हुई बर्फबारी के कारण दुर्गम क्षेत्र शेष विश्व से कट गए थे। इसके चलते इन परीक्षा केंद्रों में परीक्षा करवाना बोर्ड के लिए जहां एक ओर चुनौती बन गया था, वहीं सफल परीक्षा संचालन को लेकर बोर्ड की टीमों को काफी कसरत करनी पड़ गई।

स्कूल शिक्षा बोर्ड ने शनिवार को जेबीटी टेट और शास्त्री टेट लिया है, जबकि रविवार को बोर्ड टीजीटी नॉन मेडिकल और भाषा अध्यापकों का टेट होगा। उधर, स्कूल शिक्षा बोर्ड सचिव विनय धीमान ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों में टेट का सफल संचालन किया गया है। अब तक किसी भी परीक्षा केंद्र से कोई भी शिकायत उनके पास नहीं पहुंची है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें