फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में अब नहीं करवाया जाएगा जेबीटी कोर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
जेबीटी की तैयारी कर रहे हिमाचल के लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर है। राज्य में अब जेबीटी कोर्स नहीं करवाया जाएगा। विभाग ने इसका फैसला लिया है। दरअसल जेबीटी कोर्स का नाम बदलकर डिप्लोमा इन एलीमेंटरी एजूकेशन कर दिया गया है।
विज्ञापन


यह दो साल का होगा। अभ्यर्थी को डिप्लोमा करने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके लिए लिखित परीक्षा 26 जुलाई को रखी गई है। अभ्यर्थी 18 जून से 11 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं।

प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव ने बताया कि दो वर्षीय जेबीटी कोर्स का नाम बदलकर अब दो साल का डिप्लोमा इन एलीमेंटरी एजूकेशन कर दिया गया है। परीक्षा 26 जुलाई को सुबह 11 से 1 बजे तक होगी।
विज्ञापन

Trending Videos
विज्ञापन

11 जुलाई तक भरे जाएंगे फॉर्म

परीक्षा के लिए बोर्ड की वेबसाइट 222. एचपी बॉस.ओआरजी बोर्ड पर ऑनलाइन आवेदन पत्र 18 जून से 11 जुलाई तक भरे जाएंगे। अनारक्षित वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपये और आरक्षित वर्ग के लिए 400 रुपये निर्धारित किया गया है।

यदि किसी अभ्यर्थी को ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने में कोई कठिनाई आती है तो वह बोर्ड के दूरभाष नंबर 01892-242192, 242117 पर संपर्क कर सकता है। अधिक जानकारी के लिए विभाग की वेबसाइट पर भी लॉगइन कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें