फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ITI हुआ टेक्निकल, चलेंगे ऑनलाइन ट्रेनिंग प्रोग्राम

Tue, 19 Nov 2013 09:49 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
युवाओं को औद्योगिक हुनर सिखाने में लगीं राजकीय आईटीआई (औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान) अब वर्चुअल ट्रेनिंग के दौर में प्रवेश करने जा रही हैं।
विज्ञापन


इसके लिए सभी आईटीआई और जोनल कार्यालय को प्रशिक्षण एवं सेवायोजन निदेशालय की वेबसाइट से जोड़ने की कवायद की जा रही है।

इसी के साथ प्रशिक्षणार्थियों के लिए ऑनलाइन ट्रेनिंग प्रोग्राम भी संचालित किए जाएंगे। एनआईसी ने प्रशिक्षण एवं सेवायोजन निदेशालय की अपडेटट वेबसाइट तैयार कर ली है।

अभी तक प्रशिक्षण एवं सेवायोजन निदेशालय और व्यवसायिक परीक्षा परिषद की वेबसाइट एक साथ संचालित होती थी।

सभी आईटीआई संचालक अपने यहां प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों का पंजीकरण प्रशिक्षण एवं सेवायोजन निदेशालय के पोर्टल पर ही करते थे।

कैंपस की और खबरों के लिए यहां आएं...

पोर्टल में गड़बड़ी आने पर इस साल व्यवसायिक परीक्षा परिषद ने अपना अलग पोर्टल बनवाकर आईटीआई से फीडिंग शुरू करवा दी।

प्रशिक्षण एवं सेवायोजन निदेशालय की वेबसाइट पर इस समय केवल भत्ते से संबंधित काम ही हो रहा है। ऐसे में निदेशालय की नई वेबसाइट का खाका खींचा गया।

इस पर डाटा अपलोड करने का काम चल रहा है। सारा काम करीब 15 दिन में पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद सभी जोनल कार्यालय और राजकीय आईटीआई को वेबसाइट से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वेबसाइट से जुड़ने के कारण आईटीआई में निदेशालय स्तर से ऑनलाइन ट्रेनिंग प्रोग्राम चलाए जा सकेंगे। इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि विशेष प्रशिक्षकों को सभी आईटीआई पर ट्रेनिंग देने के लिए नहीं जाना होगा।

निदेशालय पर ही बैठकर प्रशिक्षक सभी आईटीआई से संपर्क करके प्रशिक्षण दे सकेगा। ऐसे समय व लागत दोनों की बचत होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें