फरीदाबाद में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआईटी) में सोमवार को एनसीवीटी (राष्ट्रीय व्यवसायिक प्रशिक्षण परिषद) की विभिन्न ट्रेडों की दाखिला काउंसलिंग समाप्त हो गई है। जिसमें कुल 474 सीटों में से 250 पर विद्यार्थियों को दाखिला दे दिया गया।
जिन सीटों पर विद्यार्थियों को दाखिला नहीं मिल सका है उन्हें दूसरी काउंसलिंग में शामिल किया जाएगा। जिसके लिए विद्यार्थियों को इंतजार करने को कहा गया है।
मंगलवार से एससीवीटी (राज्य व्यवसायिक प्रशिक्षण परिषद) की विभिन्न ट्रेडों पर दाखिला काउंसलिंग का आयोजन होगा। जिसकी तैयारी आईटीआई प्रशासन ने कर ली है।
सुबह 9:00 बजे से दराखला काउंसलिंग के लिए विद्यार्थियों को बुलाया गया है। बताया जाता है कि कुल 400 सीटों के लिए पांच दिन दाखिला प्रक्रिया चलेगी।
कटऑफ लिस्ट
वर्ग----------प्रतिशत
सामान्य वर्ग----98.66
एससी-----------95.00
बीसी (ए)--------95.00
बीसी (बी)--------95.16
बीसी (स्पेशल)----82.16
एससीवीटी (राज्य व्यवसायिक प्रशिक्षण परिषद) ट्रेड
तिथि-----------प्रतिशत
08 जुलाई--------67 फीसदी या इससे अधिक अंक वाले सभी
09 जुलाई--------60 फीसदी या इससे अधिक अंक वाले सभी
10 जुलाई---------54 फीसदी या इससे अधिक अंक वाले सभी
11 जुलाई---------45 फीसदी या इससे अधिक अंक वाले सभी
12 जुलाई--------शेष बचे हुए सभी प्रार्थी जो योग्यता पूर्ण करते हो