फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआईएम में पढ़ेंगे आईटीआई प्रिंसिपल

Sun, 16 Feb 2014 09:29 AM IST
सचिन त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
आईटीआई (राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान) के प्रिंसिपल अब आईआईएम (भारतीय प्रबंध संस्थान) और आईआईएफटी (इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ फाइनेंशियल टेक्नोलॉजी) जैसे विश्वस्तरीय संस्थानों में प्रशिक्षित होंगे।
विज्ञापन


इन संस्थानों के माध्यम से राजकीय आईटीआई के प्रधानाचार्यों को प्रबंधन और वित्तीय मामलों में एक्सपर्ट बनाने का काम किया जाएगा। योजना के तहत पहले बैच का प्रशिक्षण इसी महीने की 17 तारीख से शुरू होना है।

डीजीईटी (डायरेक्टरेट जनरल इम्प्लॉयमेंट एंड ट्रेनिंग) विश्व बैंक के आर्थिक सहयोग से इस योजना की शुरूआत कर रहा है। आईटीआई संस्थानों को युवाओं को औद्योगिक प्रशिक्षण देकर अपना व्यवसाय या औद्योगिक समूहों में नौकरी करने के योग्य बनाया जाता है।
विज्ञापन


देश भर में आईटीआई फैले हुए हैं। बढ़ती औद्योगिक गतिविधियों को देखते हुए आईटीआई को और उन्नत करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

आईटीआई के बड़े सेटअप और भारी बजट को देखते हुए सभी प्रिंसिपल्स को अब प्रबंधकीय और वित्तीय प्रशिक्षण देने की शुरूआत की जा रही है। प्रशिक्षण के लिए आईआईएम लखनऊ और आईआईएफटी गाजियाबाद से डीजीईटी ने अनुबंध किया है।

प्रशिक्षण के बाद प्रिंसिपल्स आईटीआई का बेहतर संचालन करने में सक्षम हो सकेंगे। पहले चरण में 16 आईटीआई प्रिंसिपल्स को प्रशिक्षित किया जा रहा है।

17 फरवरी से इन प्रिंसिपल्स को आईआईएफटी गाजियाबाद में सात दिनों का आवासीय वित्तीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके बाद आईआईएम लखनऊ में प्रबंधकीय प्रशिक्षण दिया जाएगा।

इनका हुआ चयन
सुशील कुमार-गाजियाबाद, राजेश राम-बुलंदशहर, एके मधुर- मीरजापुर, पीके श्रीवास्तव- इटावा, एमए खान-अलीगढ़, पीके श्रीवास्तव-लखीमपुर खीरी, आशीष दुबे-झांसी, सत्यकांत- मुरादाबाद, एमके श्रीवास्तव-रामपुर, बीबी सिंह-मुजफ्फरनगर, आरपी यादव-वाराणसी, संतलाल- सहारनपुर, पुरुषोत्म मिश्रा-रायबरेली, राजकुमार यादव-सुलतानपुर, नाहर सिंह यादव-बस्ती, अरविंद कुमार-बलिया।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें