फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दसवीं पास पाएं सरकारी नौकरी, 472 पदों पर भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
आईटीबीपी में 472 पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। ये सभी पद कांस्टेबल (ड्राइवर) के भरे जाने हैं। इसके लिए योग्यता मैट्रिक पास रखी गई है। इसके अलावा आवेदक के पास लाइट या मीडियम या हेवी ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए। साथ में ड्राइविंग का दो साल का एक्सपीरियंस भी मांगा गया है।
विज्ञापन


आवेदन की अंतिम तारीख 16 फरवरी 2015 है। दूर दराज क्षेत्रों के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 23 फरवरी 2015 है। आवेदक की आयु 21-27 वर्ष के बीच होनी चाहिए। यानी जन्म तिथि 16-02-1988 और 16-02-1994 के बीच हो। आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट प्रदान की गई है।

ये होने चाहिए शारीरिक मापदंड

5200-20200 प्लस ग्रेड पे 2000 रुपए वेतनमान दिया जाएगा। इसके अलावा महंगाई भत्ता, सीसीए आदि समय समय पर देय होंगे फेस वन में शारीरिक दक्षता परीक्षा होगी। 1600 मीटर रेस 6 मिनट 30 सेकंड में पूरी करनी होगी। इसके अलावा लंबाई और चेस्ट का मापदंड भी लिया जाएगा। हिमाचल के आवेदकों के लिए लंबाई 165 सेंमी और छाती 78-83 सेंमी के बीच होनी चाहिए।

इसमें सफल उम्‍मीदवारों का मेडिकल लिया जाएगा। इसके बाद फेज टू की प्रक्रिया शुरू होगी। इसमें 50 अंकों की लिखित परीक्षा ली जाएगी। फेस थ्री प्रैक्टिकल स्किल टेस्ट लिया जाएगा। इसमें ड्राइविंग दक्षता की जांच की जाएगी। इसके भी 50 अंक निर्धारित किए गए हैं। चौथे और अंतिम फेस में आपके शैक्षिक दस्तावेजों की वेरिफिकेशन की जाएगी।
विज्ञापन

इस तरह करें आवेदन

सामान्य वर्ग और और ओबीसी के लिए 50 रुपए फीस तय की गई है। डाकघर से 50 रुपए की सेंट्रल रिक्रूटमेंट फीस स्टैंप्स खरीदें। इसे एप्लीकेशन फॉर्म पर लगाएं। एप्लीकेशन फॉर्म के साथ मैट्रिक सर्टिफिकेट, ड्राइविंग लाइसेंस, दो 4”x9” साइज के एनवल्प जिन पर अपना पता लिखें और इन पर 5 रुपए की स्टैंप्स लगाएं।
एप्लीकेशन फॉर्म यहां से डाऊनलोड करें
हिमाचल के आवदेक इस पते पर अपना एप्लीकेशन फॉर्म भेजें - THE INSPECTOR GENERAL (NW) FRONTIER, HQ, ITB POLICE, PO-SEEMA NAGAR (NEAR AIRPORT), DISTT- CHANDIGRAH (U.T.) PIN- 160003
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें