फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों ने कहा, गलत ढंग से जांची गईं हैं कॉपियां

Tue, 10 Sep 2013 09:21 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
एलयू में पीजी डिप्लोमा इन ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट के छात्रों को सोमवार को सूचना के अधिकार के तहत आंसर शीट की फोटो कॉपी देने के लिए बुलाया गया था।
विज्ञापन


जब इन छात्रों के हाथ में फोटो कॉपी आई तो इन छात्रों ने कापियां गलत ढ़ंग से जांचे जाने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। स्टूडेंट का कहना था कि इस कोर्स के ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट पेपर में ही सभी को 33 से 37 के बीच नंबर मिले हैं। बाकी सभी विषय में उन्हें अच्छे नंबर मिले हैं।
स्टूडेंट रवि उपाध्याय का कहना है कि इस प्रोफेशनल कोर्स की पढ़ाई करने के बाद अगर हम अब कहीं नौकरी मांगने जाएंगे तो हमें कौन रखेगा। क्योंकि ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट में ही हमारे सबसे कम नंबर हैं।
विज्ञापन


यहां आए कई स्टूडेंट का कहना था कि उनकी कॉपी में सवाल तो जांचा गया है लेकिन उस पर कोई नंबर नहीं दिए गए।

स्टूडेंट ने यह भी कहा कि जिस टीचर ने कॉपी जांची है उसने 50 प्रतिशत के हिसाब से ही मूल्यांकन किया है। ऐसे में भला स्टूडेंट को किस तरह न्याय मिलेगा।

हंगामा कर रहे छात्रों का कहना था कि इस मामले की जांच करवाई जाए और दूसरे एक्सपर्ट से हमारी कापियां जंचवाई जाएं तो सबके नंबर बढ़ जाएंगे। छात्रों ने इस मुद्दे पर प्रदर्शन करने की धमकी दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें