आईपीयू में यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ इंफॉर्मेशन एंड कम्यूनिकेशन टेक्नोलॉजी (यूएसआईसीटी) के छात्रों को शोध पूरा करने की समय सीमा बढ़ा दी गई है।
ज्वाइंट रजिस्ट्रार डॉक्टर नितिन मलिक के मुताबिक, कई छात्रों ने शोध समय सीमा बढ़ाने की मांग की थी, जिन्हें विश्वविद्यालय प्रबंधन ने मान लिया है। अब छात्रों को दो साल का अतिरिक्त समय मिलेगा।
बीएड, बीएड स्पेशल की सर्टिफिकेट जांच आज से
आईपीयू प्रबंधन ने बीएड, बीएड स्पेशल और मुस्लिम वर्ग के दिल्ली और अन्य राज्यों के आरक्षित वर्ग के छात्रों के लिए सर्टिफिकेट जांच की घोषणा की दी है। बीएड और बीएड स्पेशल वर्ग के तहत दिल्ली व अन्य राज्यों के छात्रों की सर्टिफिकेट जांच मंगलवार से शुरू होगी। बीएड व बीएड स्पेशल वर्ग के तहत 17 से 24 जून तक जांच चलेगी। बीसीए प्रोग्राम में मुस्लिम वर्ग के तहत सर्टिफिकेट जांच 21 जून को शुरू होगी। छात्रों को सलाह दी जाती है कि सभी सर्टिफिकेट के साथ सत्यापित फोटो कॉपी अवश्य लाएं।