आईपीयू में एमएससी फॉरेंसिक साइंस में काउंसलिंग रविवार को होगी। द्वारका स्थित कैंपस में सबसे पहले कश्मीरी विस्थापित, शारीरिक रूप से अक्षम, एसटी, एससी में एक से तीन सौ रैंक और ओबीसी में एक से दो सौ रैंक के तहत सर्टिफिकेट जांच के बाद सीट अलॉट होगी।
वहीं सामान्य वर्ग के तहत एक से आगे वाले रैंक के छात्रों को आना होगा। अलॉटमेंट खाली सीटों के आधार पर होगी, यदि सीट भर जाती हैं तो काउंसलिंग विंडो क्लोज कर दी जाएगी।
छात्रों को अपनी दसवीं, बारहवीं की मार्कशीट, जन्मतिथि के अलावा डिग्री सर्टिफिकेट भी जमा करवाने होंगे। सीट अलॉट होने पर छात्र को मौके पर ही आईपीयू रजिस्ट्रार के नाम से बना 30,500 रुपये का ड्राफ्ट भी जमा करवाना होगा।
छात्रों को सलाह दी जाती है कि ड्राफ्ट के पीछे नाम, मोबाइल नंबर, प्रोग्राम आदि अवश्य लिख दें। यदि कोई छात्र दाखिला लेने के बाद सीट छोड़ता है तो कुल जमा फीस में से एक हजार रुपये कट जाएंगे।