फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPU: कैंपस छात्रों के सेमेस्टर की फीस निर्धारित

Fri, 08 Aug 2014 11:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
आईपीयू प्रबंधन ने यूनिवर्सिटी कैंपस के स्कूलों और विभागों के विभिन्न प्रोग्राम में शैक्षणिक सत्र 2014-15 की दूसरे, तीसरे, चौथे, पांचवें और छठे सेमेस्टर के लिए एडमिशन फीस निर्धारित कर दी है। शैक्षणिक सत्र शुरू होने से पहले छात्रों को फीस कैंपस स्थित इंडियन बैंक की शाखा में जमा करवानी होगी।
विज्ञापन


वर्ष 2008-09 के बैच के बीटेक, बीए, बीबीए, एलएलबी, बीटेक-एमटेक डुअल डिग्री के लिए 32,000 रुपये, वर्ष 2009-10 के बैचलर ऑफ ऑर्किटेक्चर, बीटेक, बीए, बीबीए, एलएलबी, एमसीए के छात्रों को 37,000 रुपये।

वर्ष 2010-11 के एमएससी, बीटेक-एमबीए डुअल डिग्री, बीए, बीबीए एलएलबी, एलएलएम, एमटेक, एमए, एमबीए, एमसीए, एमएमएम, एमएससी, बीटेक-एमटेक डुअल डिग्री प्रोग्राम के छात्रों को 42,000।
विज्ञापन


वर्ष 2011-12 सत्र के एमएससी, बीटेक-एमबीए डुअल डिग्री, बीए, बीबीए एलएलबी, एलएलएम, एमटेक, एमबीए, एमसीए, एमएमएम, एमएससी, बीटेक-एमटेक डुअल डिग्री के छात्रों को 64,000 रुपये।

वर्ष 2012-13 सत्र के एमएससी, बीटेक-एमबीए डुअल डिग्री, बीए, बीबीए एलएलबी, एलएलएम, एमटेक, एमबीए, एमसीए, एमएमएम, एमएससी, बीटेक-एमटेक ड्यूल डिग्री के छात्रों को 47,000 रुपये।

वर्ष 2013-14 में दाखिला वाले छात्रों को एमबीए, एमएससी, एमसीए, एलएलएम, बीए, एलएलबी, बीबीए, एलएलबी, एमएमसी, एमए, एमएससी, पीजीडीआरपी, बीटेक-एमटेक डुअल डिग्री, एमटेक रेगुलर, बैचलर ऑफ आर्किटेक्चर प्रोग्राम के छात्रों को 64,000 रुपये की फीस जमा करवानी होगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें