कार एक लीटर में 30 किलोमीटर का एवरेज देगी, जबकि इसकी स्पीड 70 किलोमीटर प्रति घंटा है। इसमें पांच लोग आराम से बैठ सकते हैं। कार का वजन 180 किलो है और इसके बनाने में लगभग 30 हजार रुपए की लागत आई है। छात्र-छात्राओं ने संस्थान के प्रधानाचार्य एसके वर्मा, विभागाध्यक्ष अभिनव थपलियाल और प्रवक्ता कमल जोशी के दिशा-निर्देशन में इस कार का निर्माण किया है।
प्रवक्ता कमल जोशी ने बताया कि इस बैच में एकता चुग, पूजा राठौर, ज्योति आनंद, दीक्षा कश्यप, अक्षिता अग्निहोत्री, ज्योति कुमारी, राजेंद्री, उर्वशी चौहान, नीरज कुमार नैनवाल, जयप्रकाश, अभिषेक वर्मा, पंकज सिंह, बलवीर चौहान, अंकित कुमार, नरेंद्र कुमार, पवन सिंह बोरा, नदीम हैदर, सत्यजीत वर्मा, श्रवण यादव, पवन नेगी, गौरव चानिया, कुंदन गोस्वामी हैं।
कार के नंबर का तालमेल बैठाया संस्थान से
छात्रों द्वारा बनाई गई कार का नंबर जीपी 24 ए/0914 भी तैयार किया है। ग्रुप लीडर अनुज वर्मा ने बताया कि इस कार के नंबर में कई खूबियां छिपी हुई हैं। जैसे जीपी (राजकीय पालीटेक्निक), 24 (बैच में छात्रों की संख्या), ए (काशीपुर आरटीओ क्रमांक), 09 (काशीपुर राजकीय पालीटेक्निक का कोड), 14 (संस्थान की ब्रांच) है।