फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलिए, ये हैं आईआईटी-जेईई में ट्राइसिटी टॉपर शुभम

Fri, 20 Jun 2014 01:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
‘इंसान अपने डर को जीत कर ताकत में बदल ले तो सक्सेस निश्चित है। मुझे केमिस्ट्री से डर लगता था, लेकिन कड़ी मेहनत से इंटरनेशनल ओलंपियाड में जाने का मौका मिल रहा है।’ यह कहना है जेईई एडवांस रिजल्ट में ऑल इंडिया में 6 और ट्राइसिटी में पहला स्थान हासिल करने वाले शुभम गोयल का।
विज्ञापन


शुभम ने बताया वह आईआईटी मुंबई से कंप्यूटर इंजीनियरिंग करके रिसर्च फील्ड में जाना चाहते हैं। सिविल सर्विसेज का ऑप्शन भी है। शुभम का परिवार लुधियाना से है और वह देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. अब्दुल कलाम से प्रभावित हैं। जब तीसरी क्लास में थे तो उन्होंने उधमपुर में पहुंचे डा. कलाम से सबसे अच्छे प्रोफेशन के बारे में पूछा तो उन्होंने टीचिंग बताया।

शुभम ने बताया तैयारी के लिए उन्होंने फेसबुक, सोशल साइट, मूवी और गेम्स को बंद कर दिया। पिता अश्वनी गोयल फौज में लेफ्टिनेंट कर्नल और मां शिक्षिका हैं। खाली समय में किताबें (फिक्शन) पढ़ना और स्वीमिंग करना अच्छा लगता है। वह सेक्टर-25 स्थित लक्ष्य कोचिंग इंस्टीट्यूट से परीक्षा की तैयारी कर रहे थे।
विज्ञापन


शुभम शुरू से ही टॉपर
शिवम शुरू से ही टॉपर रहा है। भवन विद्यालश् पंचकूला से 10वीं में 10 सीजीपीए और सेक्टर-26 गुरु गोबिंद सिंह कालेज से 12वीं में 96.8 फीसदी अंक हासिल किए हैं। स्कूल लेवल की प्रतिष्ठित एनटीएससी और केवीपीवाई स्कॉलरशिप भी उन्हें मिलती हैं। गोयल का चयन 20 से 29 जुलाई तक वियतनाम में होने वाले केमिस्ट्री इंटरनेशनल ओलंपियाड के लिए भी हुआ है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें