फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीबीएयू में बनेगा अंतर्राष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम

Wed, 14 May 2014 02:58 AM IST
शैलेष अरोड़ा/ अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय में अब खिलाड़ियों की पौध भी तैयार होगी।
विज्ञापन


खेलकूद को बढ़ावा देने के लिए विश्वविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम बनाने की तैयारी जोरों पर चल रही है।

इसके लिए केंद्रीय लोक निर्माण विभाग एक नक्शा बनाकर विवि को दे चुका है। हालांकि विवि ने इसमें कुछ सुझाव देते हुए नक्शे को सुधारने के लिए विभाग को वापस भेजा है।

संभावना है कि  नक्शा 1 माह के अंदर ही फाइनल हो जाएगा।

नक्शा फाइनल होते ही इस प्रोजेक्ट पर आवश्यक प्रक्रिया पूरी करते हुए तेजी से काम किया जाएगा।

विवि में स्पोर्ट्स कोऑर्डिनेटर डॉ. मनीष कुमार वर्मा ने बताया कि यह स्टेडियम लगभग 50 हजार स्क्वॉयर मीटर में तैयार किया जा रहा है जिसकी लागत करोंड़ों रुपये में आएगी।
विज्ञापन


फिलहाल लागत का सही अनुमान नक्शा फाइनल होने के बाद ही बताया जाएगा।

ऑल वेदर स्वीमिंग पूल से लेकर सिंथेटिक ट्रैक की सुविधा
अंतर्राष्ट्रीय स्तर का यह स्टेडियम विवि के हेल्थ सेंटर के सामने बनाया जाना है। इसमें ऑल वेदर स्वीमिंग पूल भी बनेगा। सभी मौसम में छात्र-छात्राएं यहां स्वीमिंग का प्रशिक्षण पाएंगे।

इसके लिए साफ सफाई का काम शुरू हो चुका है। इसके अलावा स्टेडियम में विशेष रूप से सिंथेटिक ट्रैक  का निर्माण कराया जाना है जिससे यहां नेशनल व इंटरनेशनल स्तर के एथलीट तैयार हों।
विज्ञापन


डॉ. मनीष ने बताया कि स्टेडियम में जम्पिंग, फुटबाल, क्रिकेट, मैराथन सहित लगभग सभी खेलों की सुविधा होगी। मैराथन के लिए विशेष रूप से स्टेडियम के चारों तरफ से एंट्री रखी जाएगी।

छात्र-छात्राओं के व्यायाम की भी यहां व्यवस्था होगी। स्टेडियम में अत्याधुनिक जिम व वेट लिफ्टिंग का भी इंतजाम होगा।

डॉ. मनीष ने बताया कि इस स्टेडियम को तैयार करने के साथ ही विभिन्न खेलों के लिए कोच नियुक्त करने की भी बात चल रही है।

कोच की नियुक्ति होने के बाद विभिन्न खेलों के लिए विश्वविद्यालय की टीमें तैयार की जाएंगी। इन टीमों को नेशनल लेवल पर खेलने के लिए तैयार किया जाएगा।

इन सब चीजों के होने से विश्वविद्यालय से राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार होंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें