पंजाब यूनिवर्सिटी एसी जोशी लाइब्रेरी के सहयोग से मंगलवार से दो दिवसीय इंटरनेशनल कांफ्रेंस का आयोजन किया गया।
चैलेंजेस ऑफ इलेक्ट्रोनिक इंवायरमेंट इन एकेडमी... थीम पर आधारित कांफ्रेंस में देश-विदेश से 250 से अधिक डेलीगेट्स हिस्सा ले रहे हैं। पीयू कुलपति प्रो. अरुण कुमार ग्रोवर ने गोल्ड जुबली हाल में कांफ्रेंस का उद्घाटन किया।
पीयू चीफ लाइब्रेरियन डॉ. राज कुमार ने बताया कि यह आयोजन पीयू लाइब्रेरी के 50 साल पूरे होने पर किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 23 अक्तूबर 1963 को देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरु ने लाइब्रेरी का उद्घाटन किया था।
नार्थ रीजन की सबसे बड़ी लाइब्रेरी में शामिल एसी जोशी लाइब्रेरी में 7.5 लाख से अधिक किताबों का संग्रह है। सेमिनार की शुरुआत एसी जोशी लाइब्रेरी के 50 सालों के लंबे इतिहास को प्रोजेक्टर के माध्यम से दिखाया।
सेमिनार में पूर्व लाइब्रेरियन एके आनंद, यूएन इंफारमेशन सेंटर नई दिल्ली के डायरेक्टर किरन मेहरा, इग्नू लाइब्रेरियन डॉ. सुधीर अरोड़ा, आईआईएएस शिमला लाइब्रेरियन डॉ. प्रमे चंद और पीयू के डिप्टी लाइब्रेरियन डॉ.रश्मी यादव और डॉ. मृत्युंजय शिरकत की।