इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (आईसीएसआई) ने दिसंबर में आयोजित फाउंडेशन परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया।
परिणामों में देहरादून के दो होनहारों ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा की चमक बिखेरी। दून की वंशिका चावला ने ऑल इंडिया 13वीं और वर्चस्व तिवारी ने ऑल इंडिया 22वीं रैंक हासिल की है। प्रदेश के कुल 95 में से 46 परीक्षार्थियों ने यह परीक्षा पास की है।
आईसीएसआई के फाउंडेशन कोर्स के परिणामों में एक बार फिर दून के होनहारों ने अपनी प्रतिभा की चमक बिखेरी है। दून के राजेंद्र नगर निवासी कंप्यूटर इंजीनियर मयंक चावला की बेटी वंशिका चावला ने परीक्षा में ऑल इंडिया 13वीं रैंक और प्रदेश में पहली रैंक हासिल की है।
वंशिका ने परीक्षा में 400 में से 342 अंक हासिल किए हैं। दून के बीएएलएलबी छात्र वर्चस्व तिवारी ने परीक्षा में 400 में से 324 अंकों के साथ ऑल इंडिया 22वीं रैंक और प्रदेश में दूसरी रैंक हासिल की है। उन्होंने भी पहली ही बार में यह कामयाबी हासिल की। इसके अलावा त्यागी रोड निवासी जसप्रीत कौर 316 अंकों के साथ प्रदेश में तीसरे स्थान पर रहे।
राजधानी में दिसंबर 2015 में हुई परीक्षा में कुल 95 छात्र शामिल हुए थे, जिनमें से 46 छात्रों ने परीक्षा पास की है। अब यह सभी छात्र एग्जीक्यूटिव की तैयारी करेंगे। इसके बाद प्रोफेशनल परीक्षा और ट्रेनिंग पूरी करने के बाद कंपनी सेक्रेटरी बन जाएंगे।
यहां देखें परीक्षा परिणाम : www.icsi.edu