फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SMS से जान सकेंगे, आवेदन स्वीकार हुआ कि नहीं

Sun, 20 Oct 2013 11:59 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना के तहत स्वीकार किए जाने वाले ऑनलाइन आवेदनों की सूचना आवेदक को एसएमएस से मिलेगी।
विज्ञापन


शैक्षणिक सत्र 2013-14 में छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति हेतु शैक्षिक संस्थाओं को किसी प्रकार की समस्या आने पर वे जिला समाज कल्याण अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं।

यह जानकारी मुख्य विकास अधिकारी उदयवीर सिंह यादव ने दी। वे शनिवार को ऑनलाइन आवेदन पत्र की नई व्यवस्था को क्रियान्वित करने को लेकर आयोजित बैठक में शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला समाज कल्याण अधिकारी केएस मिश्र ने बताया कि अभ्यर्थियों के ऑनलाइन भरे गए फार्म की प्रविष्टियों का मिलान करने के बाद सही मिलने वाले अभ्यर्थियों के आवेदन पत्र ही ऑनलाइन सत्यापन के आधार पर जनपदीय स्तर पर नामित शिक्षाधिकारी के पास भेजना चाहिए।

लखनऊ की और खबरों के लिए यहां आएं...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें