दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना के तहत
स्वीकार किए जाने वाले ऑनलाइन आवेदनों की सूचना आवेदक को एसएमएस से मिलेगी।
शैक्षणिक सत्र 2013-14 में छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति हेतु
शैक्षिक संस्थाओं को किसी प्रकार की समस्या आने पर वे जिला समाज कल्याण
अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं।
यह जानकारी मुख्य विकास अधिकारी उदयवीर
सिंह यादव ने दी। वे शनिवार को ऑनलाइन आवेदन पत्र की नई व्यवस्था को
क्रियान्वित करने को लेकर आयोजित बैठक में शामिल थे।
जिला समाज कल्याण
अधिकारी केएस मिश्र ने बताया कि अभ्यर्थियों के ऑनलाइन भरे गए फार्म की
प्रविष्टियों का मिलान करने के बाद सही मिलने वाले अभ्यर्थियों के आवेदन
पत्र ही ऑनलाइन सत्यापन के आधार पर जनपदीय स्तर पर नामित शिक्षाधिकारी के
पास भेजना चाहिए।
लखनऊ की और खबरों के लिए यहां आएं...