फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11वीं में एडमिशन लेने वालों के लिए खबर, जरूर पढ़ें

Tue, 28 Jan 2014 04:27 PM IST
सुमित सिंह श्यौराण/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-27 स्थित भवन विद्यालय में 11वीं में साइंस, कार्मस और आर्ट्स संकाय में दाखिले के लिए आवेदन फार्म और एंट्रेंस टेस्ट का सिलेबस मिलना शुरू हो गया है।
विज्ञापन


आवेदन फार्म 100 रुपये का है और रोजाना सुबह 9 से 12 बजे तक स्कूल काउंटर से मिलेंगे। भरे हुए आवेदन फार्म 7 मार्च तक जमा होंगे। दाखिले के लिए स्कूल में 2 अप्रैल को एंट्रेंस टेस्ट आयोजित किया जाएगा।

टेस्ट की फीस 400 रुपये होगी। उधर भवन विद्यालय में 6 क्लास में दाखिले के लिए 24 जनवरी तक आवेदन फार्म आमंत्रित किए थे।

जानकारी के अनुसार 250 के करीब अभिभावकों ने बच्चों के दाखिले के लिए आवेदन किया है। छठी में क्लास के लिए 9 फरवरी को एंट्रेंस टेस्ट होगा।

शहर के प्राइवेट और कान्वेंट स्कूलों में अब 11वीं दाखिले की दौड़ शुरू हो गई है। ट्राइसिटी अभिभावक पसंद के स्कूल में 11वीं क्लास में बच्चे के दाखिले के लिए दौड़ लगा रहे हैं। प्राइवेट स्कूलों में रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन


अभिभावक प्राइवेट स्कूलों के नोटिस बोर्ड और वेबसाइट पर लगातार खुद को अपडेट रखें। प्राइवेट स्कूलों ने 10वीं बोर्ड परीक्षा से पहले ही 11वीं में दाखिले की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है।

स्कूल 10वीं प्री-बोर्ड रिजल्ट के आधार पर ही रजिस्ट्रेशन मांग रहे हैं। केवल प्री-बोर्ड में अच्छे अंक पाना भी 11वीं में दाखिले की गारंटी नहीं है।

अधिकतर स्कूलों ने सीटों के मुकाबले कई गुणा अधिक आवेदन को देखते हुए स्कूलों ने एंट्रेंस टेस्ट भी रख दिया है। सेक्टर-26 स्थित सेंट कबीर स्कूल ने 11वीं कामर्स की 75 सीटों के लिए आवेदन 7 मार्च तक आमंत्रित किए हैं।

दाखिले के लिए 6 अप्रैल को सुबह 10.00 बजे स्कूल में एंट्रेंस टेस्ट आयोजित किया जाएगा। उधर कान्वेंट स्कूलों ने अभी तक 11वीं में दाखिले को लेकर कोई नोटिस जारी नहीं किया है।

सेक्टर-26 सेंट जोन स्कूल प्रवक्ता के अनुसार 11वीं दाखिले के लिए अप्रैल में ही रजिस्ट्रेशन फार्म मिलेंगे। सेक्रेड हार्ट, कार्मल और सेंट ऐंस स्कूलों ने अभी शेड्यूल जारी नहीं किया है।  

मोती राम स्कूल में 15 फरवरी से रजिस्ट्रेशन
सेक्टर-27 स्थित मोती राम आर्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने भी 11वीं में दाखिले का शेड्यूल तैयार कर लिया है। स्कूल प्रिंसिपल सरोज सावंत के अनुसार 15 फरवरी से 11वीं मेडिकल, नॉन मेडिकल और कामर्स संकाय के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएगा।

उन्होंने बताया कि मेडिकल और नॉन मेडिकल की 90 और कामर्स के लिए भी 90 सीटें होंगी। रजिस्ट्रेशन प्री-बोर्ड रिजल्ट के आधार पर होगा।  

बाल निकेतन में टॉपर को स्कॉलरशिप
सेक्टर-37 स्थित बाल निकेतन मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने भी 11वीं के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दी है। स्कूल डायरेक्टर डा.आर कपूर ने बताया कि 100 सीटों के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है।

28 फरवरी तक आवेदन किया जा सकता है। आवेदन फार्म और प्रॉस्पेक्टस निशुल्क स्कूल काउंटर पर उपलब्ध होगा। उन्होंने बताया कि 10वीं पहले सेमेस्टर में ए-1 और ए-2 सीजीपीए पाने वाले 100 विद्यार्थियों को 50 से 100 फीसदी ट्यूशन फीस में छूट मिलेगी।

उन्होंने बताया कि पहली बार स्कूल में वोकेशनल कोर्स शुरू किए जा रहे हैं, जिसमें मेडिकल लैब टेक्निशियन, एक्स-रे और लाइब्रेरी साइंस जैसे वोकेशनल कोर्स पहली बार शुरू किए जाएंगे।   

रिजल्ट से पहले दाखिला गलत
सीबीएसई की ओर से दो साल पहले प्राइवेट स्कूलों को 10वीं रजिल्ट से पहले दाखिला नहीं करने का आदेश जारी किया था, लेकिन कई स्कूलों द्वारा सीबीएसई को चिट्ठी देकर कहा गया कि जुलाई में दाखिला प्रक्रिया होने से विद्यार्थियों के तीन महीने खराब हो जाते हैं।

इसके बाद सीबीएसई की ओर से स्कूलों को कहा गया कि उसी स्कूल से 10वीं की परीक्षा देने वालों को ही प्रोविजलन दाखिला दिया जा सकता है। उधर कई प्राइवेट स्कूल एंट्रेंस टेस्ट की फीस से मोटी कमाई कर रहे हैं।  
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें