फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू में दाखिला लेने से पहले ये खबर जरूर पढ़ लें

Sat, 08 Feb 2014 11:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
आगामी सत्र से पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) के विभिन्न कोर्स में दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थियों को अधिक जेब ढीली करनी पड़ेगी।
विज्ञापन


जुलाई 2014 से पीयू के सभी प्रथम वर्ष कोर्स की फीस में 10 से 20 फीसदी तक इजाफा कर दिया गया है। पीयू में फीस बढ़ोतरी को लेकर शुक्रवार को पीयू के आला अधिकारियों की अहम बैठक हुई।

डीयूआई और रजिस्ट्रार प्रो.एके भंडारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में सामान्य कोर्स की फीस में विभिन्न हेड के तहत 10 से 20 फीसदी बढ़ाया गया है। जबकि सेल्फ फाइनेंस कोर्स की फीस 10 फीसदी तक ही बढ़ेगी।   
विज्ञापन


जानकारी अनुसार, बैठक में अधिकारियों ने पिछले साल सेल्फ फाइनेंस कोर्स फीस 20 फीसदी अधिक का तर्क देते हुए इस बार कम बढ़ोतरी करने पर सहमति दी।

बैठक में फैसला लिया गया कि बढ़ी हुई फीस पीयू में दाखिला लेने वाले प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों पर ही लागू होगी। मौजूदा विद्यार्थियों की फीस में कोई इजाफा नहीं होगा। कमेटी ने फैसला लिया है कि कई हेड की फीस को राउंड फिगर में करने का फैसला लिया गया है। जिससे कुछ जगह फीस में थोड़ा अधिक तो कही कम इजाफा हुआ है।

कमेटी में कुछ सदस्यों ने साइंस संकायों की लैब के लिए विद्यार्थियों से मिलने वाला फंड सीधे विभाग को देने का प्रस्ताव भी कमेटी में रखा गया। फीस बढ़ोतरी कमेटी में जीके चतरथ, पूटा प्रधान डा. देवेंद्र सिंह, डा दिनेश कुमार, प्रो. प्रीति महाजन, प्रो. रेणू विज सहित करीब 12 सदस्य मौजूद थे।  

कमेटी ने स्टूडेंट काउंसिल से ली सहमति
फीस बढ़ोतरी पर पिछले साल छात्र संगठनों के विरोध को देखते हुए कमेटी ने इस बार पीयू स्टूडेंट काउंसिल सदस्यों को भी कमेटी में शामिल किया था। काउंसिल सेक्रेटरी डा. आभा शर्मा ने बैठक में हिस्सा लिया। स्टूडेंट काउंसिल फीस को 10 रुपये से बढ़ाकर 20 कर दिया है।

एनआरआई फीस में कम इजाफा, नहीं आ रहे छात्र
पीयू प्रशासन ने आगामी सत्र से विभिन्न कोर्स में एनआरआई (विदेशी) विद्यार्थियों को आकर्षित करने के लिए फीस में अधिक इजाफा नहीं किया है। कुछ हेड में ही 10 फीसदी तक फीस बढ़ाई गई है। एक कमेटी सदस्य ने बताया कि पिछले कुछ सालों से विदेशी विद्यार्थियों द्वारा काफी कम संख्या में दाखिला लिया जा रहा है। ऐसे में विदेशी छात्रों को आकर्षित करने के लिए मौजूदा छात्रों की फीस में कोई इजाफा नहीं किया गया है।

पीयू में एलएलएम एक वर्षीय
कमेटी ने पीयू के लॉ विभाग में एलएलएम को एक साल की करने का फैसला लिया है। जानकारी अनुसार एलएलएम की 50 सीटों पर सेल्फ फाइनेंस कोर्स के तरह दाखिला दिया जाएगा। कोर्स की फीस 60 हजार रुपये तय की गई है। डा. दिनेश कुमार ने कहा कि देश भर के करीब 18 नेशनल लॉ स्कूल में एक वर्षीय एलएलएम कोर्स कराया जा रहा है।

फीस पर सिंडीकेट और सीनेट में लगेगी मुहर
कमेटी द्वारा फीस बढ़ोतरी के फैसले पर अंतिम मुहर फरवरी में होने वाली सिंडीकेट और उसके बाद मार्च में होने वाली सीनेट बैठक के बाद ही लग सकेगी। उधर कमेटी के फैसले को लेकर कई छात्र संगठन विरोध भी कर सकते हैं। ऐसे में कमेटी ने पहले ही काउंसिल सदस्यों को कमेटी का हिस्सा बना लिया था।

कमेटी की ओर से फीस बिल्कुल सही अनुपात में बढ़ाने की सिफारिश की गई है। पीयू ने आगामी सत्र में विद्यार्थियों खास तौर से स्पोर्ट्स और अन्य अमलगामेटेज फंड में इजाफा किया है। कमेटी ने स्पष्ट किया है कि फीस स्ट्रक्चर दाखिले से पहले पीयू वेबसाइट पर जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

डा. आभा शर्मा, सेक्रेटरी, पीयू स्टूडेंट काउंसिल

फीस कमेटी ने काफी सोच समझकर वाजिब बढ़ोतरी की है। सभी ने इसपर सर्व सम्मति से मुहर लगाई है। अन्य यूनिवर्सिटी के मुकाबले पीयू की फीस बढ़ोतरी के बाद भी काफी कम होगी।
जीके चतरथ, फीस कमेटी के सदस्य
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें