फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी मेडिकल कॉलेजों में भी एआईपीएमटी मेरिट से दाखिले

Tue, 18 Aug 2015 02:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में भी इस वर्ष एआईपीएमटी की मेरिट के आधार पर प्रवेश दिए जाएंगे। दिल्ली विश्वविद्यालय के मेडिकल कॉलेज, एएफएमसी पुणे, बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी, जामिया हमदर्द सहित राजस्थान, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उड़ीसा,चंडीगढ़, मणिपुर, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और अंडमान व निकोबार के मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस व बीडीएस की सीटें एआईपीएमटी की रैंक से भरी जाएंगी।
विज्ञापन


शेष राज्यों में एआईपीएमटी रैंक के अनुसार एमबीबीएस व बीडीएस की 15 फीसदी सीटों पर प्रवेश दिए जाएंगे।

सीबीएसई ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार ऑनलाइन काउंसलिंग की तिथि घोषित कर दी है। काउंसलिंग के लिए पात्र अभ्यर्थी इसमें ऑनलाइन भाग ले सकते हैं। 19 अगस्त से ऑनलाइन कउंसलिंग शुरू होगी।
विज्ञापन



च्वाइस फिलिंग व लॉकिंग : 19 से 21 अगस्त तक
राउंड-1 : सीट आवंटन23 अगस्त
आवंटित कॉलेज में रिपोर्टिंग24 से 27 अगस्त
राउंड- 2 : सीट आवंटन2 सितंबर
आवंटित कॉलेज में रिपोर्टिंग 3 से 7 सितंबर
राउंड- 3 : सीट आवंटन 10 सितंबर
आवंटित कॉलेज में रिपोर्टिंग 11 से 15 सितंबर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें