फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IIT दिल्ली बनाने जा रहा है एक अनोखा सेंटर

Wed, 05 Feb 2014 10:08 AM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली साइबर सिस्टम एंड इंफॉर्मेशन सेंटर ऑफ एक्सीलेंस शुरू करने जा रहा है। मानव संसाधन विकास मंत्री सात फरवरी को इसका उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन


संस्थान का मानना है कि सेंटर बनाने का उद्देश्य शिक्षा और इंडस्ट्री के लिए मानव शक्ति को प्रशिक्षित करना है। सेंटर रिसर्च, क्षमता निर्माण और अन्य संस्थानों के साथ सहयोग के स्तर पर काम करेगा।

साइबर सिक्योरिटी, वायरलेस सिक्योरिटी, मोबाइल सिक्योरिटी, नेटवर्क सिक्योरिटी, सोशल मीडिया में साइबर सिक्योरिटी क्षेत्रों में रिसर्च होगा, जबकि क्षमता निर्माण के क्षेत्र के तहत सेंटर के जरिए साइबर सिक्योरिटी के अंतर्गत सर्टिफिकेट और मास्टर प्रोग्राम शुरू होंगे।
विज्ञापन


संस्थान सेंटर के माध्यम से संयुक्त पीएचडी प्रोग्राम और फैकल्टी और स्टूडेंट एक्सचेंज कार्यक्रम भी चलाएगा। इसके साथ ही साइबर सिक्योरिटी लैब स्थापित होगी।

अमेरिका की नेब्रास्का विश्वविद्यालय और रिपब्लिक ऑफ इस्टोनिया की टॉलिन विश्वविद्यालय के बीच सहयोग शुरू हो चुका है। नेब्रास्का विश्वविद्यालय को साइबर और सुरक्षा कार्यक्रमों के लिए जाना जाता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें