आईआईटी दिल्ली में दीक्षांत समारोह एक नवंबर को होगा। इसमें वर्ष 2006 में फिजिक्स में नोबेल पुरस्कार विजेता जॉर्ज स्मूट मुख्य अतिथि होंगे।
कार्यक्रम का आयोजन आईआईटी दिल्ली स्थित कैंपस ओपन एयर थियेटर में होगा। समारोह दो चरणों में होगा। जिसमें पीएचडी डिग्री, इंस्टीट्यूट मेडल, एल्युमिनी अवार्ड, यूजी, पीजी मेडल और पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। वहीं प्रतिभाशाली छात्रों को विभिन्न मेडल भी दिए जाएंगे।
वार्षिक फेस्ट में कार्यक्रम
आईआईटी दिल्ली में चार दिनों से चला आ रहा वार्षिक फेस्ट रेनडेवूज-2014 छात्रों की मस्ती के साथ संपन्न हो गया। कार्यक्रम के आखिरी दिन विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। इसके साथ ही रेनडेजवूज गॉट टैलेंट, चक्रव्यूह, अधूरी कहानी, सोलो डांस, आगाज ईस्टर्न ग्रुप, देसी रूट, टून-मेनिया कार्टूनिंग जैसे कार्यक्रम हुए। इनमें छात्रों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।