फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IIT में दाखिला लेना चाहते हैं तो पढ़ें ये खबर...

Thu, 05 Nov 2015 03:41 PM IST
आफताब अजमत/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आईआईटी) में जेईई मेंस का पहला पड़ाव पार करने के बाद इस बार ज्यादा छात्रों को जेईई एडवांस के लिए मौका मिल सकता है।
विज्ञापन


बीते माह आईआईटी काउंसिल की बैठक में रखे गए प्रस्ताव पर इसी माह आईआईटी की एक समिति की रिपोर्ट पेश की जानी है। इसके आधार पर इसी महीने जेईई एडवांस का नोटिफिकेशन जारी हो जाएगा।

आईआईटी काउंसिल की ओर से हाल ही में जेईई एडवांस 2016 के लिए वेबसाइट लांच की गई। इस बार इस परीक्षा का आयोजन आईआईटी गुवाहाटी की ओर से कराया जाएगा। बीते माह हुई आईआईटी काउंसिल की बैठक में प्रस्ताव रखा गया था कि जेईई मेंस में से शीर्ष 1.5 लाख अभ्यर्थियों के बजाए शीर्ष दो लाख अभ्यर्थियों को जेईई एडवांस में बैठने का मौका दिया जाए।
विज्ञापन


इस प्रस्ताव को अमल में लाने के लिए आईआईटी की एक समिति गठित की गई। समिति जल्द अपनी रिपोर्ट पेश कर देगी, जिसके आधार पर आईआईटी का नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा।
विज्ञापन


उम्मीद जताई जा रही है कि समिति की रिपोर्ट के आधार पर यह संख्या डेढ़ लाख से बढ़कर दो लाख हो सकती है। अगर ऐसा हुआ तो इस साल ज्यादा युवाओं को आईआईटी के लिए किस्मत आजमाने का मौका मिलेगा।

यहां मिलेंगे जेईई एडवांस के अपडेट : www.iitg.ac.in
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें