फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IIM सिरमौर में दाखिले शुरू, ऐसे करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के आईआईएम सिरमौर में ऑनलाइन दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बुधवार को लखनऊ में आईआईएम सिरमौर की वेबसाइट लांच की गई। यह वेबसाइट लखनऊ आईआईएम की वेबसाइट पर भी जाकर भी चैक की जा सकती है या फिर http://www.iiml.ac.in/iimsirmaur पर लॉगइन कर सकते हैं। आईआईएम लखनऊ आईआईएम सिरमौर का संरक्षक है।
विज्ञापन


वेबसाइट लांचिंग के साथ ही आईआईएम सिरमौर में पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम इन मैनेजमेंट के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन भी शुरू हो गए हैं। पहला पीजीपी बैच 2015-17 साठ विद्यार्थियों का होगा। इसकी कक्षाएं जुलाई या अगस्त में शुरू हो जाएंगी।

इच्छुक अभ्यर्थी आईआईएम सिरमौर के लिए अब आनलाइन भी पंजीकरण करा सकते हैं। पंजीकरण 27 जून तक होगा। आईआईएम सिरमौर की 60 सीटों में से 28 सामान्य, 16 ओबीसी, 9 एससी और 5 पांच एसटी के लिए होंगी।
विज्ञापन

Trending Videos
विज्ञापन

27 जून के बाद जारी होगी मेरिट

27 जून को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन बंद हो जाएगा। इसके बाद मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। अभ्यर्थियों को केट 2014 की लिस्ट के अनुसार चयनित किया जाएगा। उम्मीदवारों के लिए लिखित परीक्षा और पर्सनल इंटरव्यू भी रखा जाएगा।

इस अधिसूचना के साथ ही अब ये तय हो गया कि आईआईएम का परिसर सिरमौर के धौलाकुंआ में ही स्‍थापित किया जाएगा। आईआईएम लखनऊ को इस नए आईआईएम की देखरेख और मेंटर की जिम्मेदारी दी गई है। आईआईएम लखनऊ की टीचिंग फैकल्टी ही इस नए संस्‍थान में छात्रों को पढ़ाएगी।

तीन सदस्यीय कमेटी ने आईआईएम के लिए इस जगह का चयन किया है। यह जगह नेशनल हाइवे से भी जुड़ी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें