इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) की जुलाई-2014 के लिए ओपनमैट प्रवेश परीक्षा 23 फरवरी को आयोजित की जाएगी।
इसके लिए नोएडा में गवर्नमेंट पीजी कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। छात्रों के प्रवेशपत्र यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं।
छात्र अपने रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर इन्हें डाउनलोड कर सकते हैं। किसी छात्र का प्रवेशपत्र उपलब्ध न होने की स्थिति में नोएडा क्षेत्रीय कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।
इसमें एमबीए, सात पीजीडीएम प्रोग्राम और पीएचडी-एमफिल की प्रवेश परीक्षा होगी। रविवार को 10 से 1 बजे होने वाले ओपनमैट के लिए इग्नू ने कुल 81 परीक्षा केंद्र बनाए हैं। छात्रों को 45 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं।