इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय की जून 2014 की सत्र अंत की परीक्षाएं दो जून से शुरू होने जा रही है। ये परीक्षाएं 28 जून तक चलेंगी।
इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक प्रभारी मोहन शर्मा ने बताया कि प्रदेश में सत्र की इन परीक्षाओं के लिए 29 परीक्षा केंद्र छात्रों की सुविधाओं को देखते हुए स्थापित किए गए हैं।
इनमें 4 परीक्षा केंद्र जेलों में स्थापित किए गए है। परीक्षार्थियों को परीक्षा रोलनंबर डाक से भेजे जा चुके है। जिन छात्रों को यह हॉल टिक ट परीक्षा में प्रवेश पत्र प्राप्त नहीं हुए है, वे इग्नू की वेबसाइट आईजीएनओयू डॉट एसी डॉट इन पर जा कर प्रवेश पत्र डालन लोड कर सकते है।
परीक्षा देने के लिए छात्रों को अपने साथ इग्नू से जारी पहचान पत्र भी परीक्षा केंद्र लाना होगा। इसी आधार पर परीक्षार्थी को हॉल में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी।