इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) में जनवरी 2015 सत्र में दाखिले की घोषणा हो गई है। छात्र मंगलवार से 1 दिसंबर तक अंडर ग्रेजएुट, पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम में दाखिला आवेदन पत्र भेज सकते हैं।
जबकि 2 से 15 दिसंबर तक 300 रुपये की लेट फीस के साथ भी आवेदन भेजे जा सकेंगे। खास बात यह है कि छात्रों को आवेदन पत्र हिंदी और अंग्रेजी दोनों माध्यमों में अलग-अलग उपलब्ध होंगे। छात्रों को आवेदन पत्र में पिता के नाम के साथ-साथ मां का नाम लिखना अनिवार्य होगा।
इग्नू प्रबंधन के मुताबिक, छात्रों को डिग्री समेत सर्टिफिकेट डिप्लोमा प्रोग्राम में भी दाखिले का मौका मिलेगा। छात्र एमए दर्शनशास्त्र , कंप्यूटर एप्लीकेशन, लाइब्रेरी साइंस, रूरल डेवलेपमेंट सोशल वर्क, एमएससी मैथमेटिक्स विद कंप्यूटर एप्लीकेशन, एक्सटेंशन स्ट्डीज, पॉलिटिकल स्ट्डीज, लोक प्रशासन, अर्थशास्त्र, इतिहास, समाजशास्त्र जैसे कोर्स में दाखिला ले सकते हैं। इसके अलावा पीजी डिप्लोमा प्रोग्राम में न्यूट्रिशियन एंड हेल्थ एजुकेशन, लाइब्रेरी साइंस, ऑटोमोशन, रूरल डेवलेपमेंट इंवायरमेंट एंड सस्टेनेबल डेवलेपमेंट समेत अन्य पाठयक्रमों में दाखिला ले सकेंगे। दाखिला