फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्लिक कर जानिए इक्डोल का नया फी स्ट्रक्चर

Sat, 28 Jun 2014 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश विश्वविद्यालय के दूरवर्ती अध्ययन एवं मुक्त अध्ययन केंद्र (इक्डोल) ने यूजी के तहत नए रूसा सेमेस्टर सिस्टम की फीस नहीं बढ़ाई है। सिर्फ पीजी डिग्री और डिप्लोमा कोर्स में 10 से 15 फीसदी बढ़ोतरी की है।
विज्ञापन


प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड से पासआउट और एचपीयू में पहले से पंजीकृत छात्रों के मुकाबले बाहरी राज्यों के छात्रों की फीस स्ट्रक्चर में अधिक फीस की गई है।

इक्डोल प्रशासन ने यूजी में बीए, बीकॉम और बीसीए के सेमेस्टर सिस्टम में नाममात्र फीस बढ़ाई है। एमए म्यूजिक में सबसे अधिक फीस बढ़ाई गई है। इसमें फीस बढ़ाकर 2200 से 15 हजार की गई है, जबकि एमबीए कोर्स के लिए वाइवा और अन्य बढ़े खर्च को देखते हुए एक हजार तक की बढ़ोतरी की है।
विज्ञापन


नए फीस स्ट्रक्चर को कुलपति से पहले ही मंजूरी मिल गई थी। इसे ईसी से भी मंजूर करवाने की सूचना है। इक्डोल प्रशासन तीन डिप्लोमा कोर्स डीडीयू, ट्राइबल स्टडीज और पापुलेशन स्टडीज को बंद करने जा रहा है।

इन कोर्सों में पिछले दो-तीन सत्र से कोई भी प्रवेश नहीं हुआ है। इसलिए इक्डोल नए सत्र में इसमें प्रवेश को देखकर ही फैसला ले लेगा। छात्र संख्या दस से कम रहने पर इन कोर्सों को बंद किया जाना तय है।
विज्ञापन


किस कोर्स में कितनी हुई फीस बढ़ोतरी
कोर्स------------------------------फीस पहले-----------नई
बीए सेमेस्टर सिस्टम----------2900--------------------
द्वितीय सत्र------------------------------------------------
बीकॉम----------------------3200------------------------
द्वितीय सत्र-------------------------------------------------
बीसीए सेमेस्टर---------------------------------------6500
बीसीए सालाना---------------9050-----------------9500
बीकॉम प्रथम, द्वितीय-----------1680----------------2300
बीकॉम-----------------------2030-------------------2700
एमए सेमेस्टर------------------2100----------------2400
एमए/एमएससी मैथ-------------2150----------------2500
एमए म्यूजिक------------------2200-----------------15000
एमकॉम----------------------2300---------------------2600
एमबीए-----------------------10,000-------------------11,000
एमएमसी सेमेस्टर---------------5100-------------------6000
एमसीए-----------------------25,100-------------------------
पीजीडीपीएम एल डब्ल्यू---------2350--------------------2600
पीजीडीएमसी सालाना-----------8100---------------------9000
पीजीडीसीए--------------------5000----------------------6000
एपीजीडीआईटी-----------------5500---------------------6000
एचआरडी सेमेस्टर--------------10,000-------------------------
डीडीयू सालाना-----------------2000-----------------------5000
ट्राइबल स्टडीज-----------------10,000--------------------------
पापुलेशन स्टडीज----------------10,000-------------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें