फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईबीपीएस ले स्टूडेंट्स का इंटरव्यू:UPTU

Tue, 07 Jan 2014 09:32 AM IST
आशीष त्रिवेदी/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक पीओ पद के साक्षात्कार से रोके गए अभ्यर्थियों की समस्या को लेकर यूपीटीयू ने आईबीपीएस के अधिकारियों को फैक्स व ई-मेल करके स्टूडेंट्स को साक्षात्कार में शामिल करने की गुजारिश की।
विज्ञापन


विवि ने कहा कि रिजल्ट 26 जून, 2013 को घोषित हुआ है। इसे वह विवि की वेबसाइट पर भी देख सकते हैं। रिजल्ट पर प्रिटिंग की तारीख छापी जाती है, ताकि कोई गलती न हो। इसके लिए स्टूडेंट्स को अयोग्य साबित नहीं करना चाहिए।

यह उनके भविष्य का सवाल है। दूसरी ओर, साक्षात्कार से बाहर हुए अभ्यर्थी जिलाधिकारी अनुराग यादव से भी मिले। उन्होंने भी स्टूडेंट को हरसंभव मदद देने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


सोमवार सुबह स्टूडेंट उत्तर प्रदेश प्राविधिक विश्वविद्यालय पहुंचे और कहा कि विवि आईबीपीएस के अधिकारियों से बात करे और पीओ पद के लिए हुई परीक्षा में बैठने का मौका दे।

शाम करीब पांच बजे विवि ने आईबीपीएस के अधिकारियों को फैक्स व ई-मेल के माध्यम से साक्षात्कार में शामिल होने की गुजारिश की। 

छात्रों ने बताया कि उनका बीटेक का रिजल्ट 26 जून, 2013 को घोषित हुआ था और मार्क्सशीट की हार्डकॉपी में प्रिटिंग की तारीख दो अगस्त छपा है। वह पीओ के लिए जुलाई, 2013 तक स्नातक पास होने की अर्हता रखते हैं।

सोमवार को स्टूडेंट जिलाधिकारी अनुराग यादव से भी मिलने गए। यहां करीब 50 से अधिक अभ्यर्थी मौजूद थे। उन्होंने अभ्यर्थियों को भरोसा दिलाया कि वह यूपीटीयू प्रशासन और आईबीपीएस के अधिकारियों से बात करके उन्हें न्याय दिलवाएंगे।

आज स्टूडेंट पीआईएल करेंगे दाखिल
बैंक पीओ पद के साक्षात्कार से बाहर किए जाने के विरोध में स्टूडेंट मंगलवार को गोमती नगर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के कार्यालय के बाहर एकत्र होंगे और यहां से पैदल मार्च निकालते हुए वह न्यायालय तक पहुंचेंगे।
विज्ञापन


स्टूडेंट्स ने बताया कि वह यहां पर जनहित याचिका दायर करेंगे। यूपीटीयू और आईबीपीएस के अधिकारियों के रवैये से स्टूडेंट काफी नाराज हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें