बीटेक के सैकड़ों छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। प्रदेश विश्वविद्यालय इन्हें रि-चेकिंग और रि-इवेल्यूएशन का मौका देने जा रहा है। हाल ही में कुलपति के आदेशों पर गठित कमेटी ने जांच शुरू कर दी है।
प्रदेश में चल रहे सिविल, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स बीटेक डिग्री कोर्स के सातवें सत्र में कुल 820 छात्रों में से 16 छात्र ही पास हो पाए थे। इन छात्रों ने एचपीयू की ओर से घोषित परीक्षा परिणाम और मूल्यांकन पर सवाल उठाए थे।
इस मामले को कुलपति से भी उठाया था। इस पर परीक्षा नियंत्रक की अध्यक्षता में कमेटी बनाई गई। अब कमेटी के सुझावों पर उत्तर पुस्तिकाओं की रि-चेकिंग करवाई जा सकती है।