हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एडीएन वाजपेयी को एमिटि विश्वविद्यालय शैक्षणिक ग्रुप ने एमिटि शैक्षणिक उत्कृष्टता के शैक्षणिक पुरस्कार से सम्मानित किया है। यह पुरस्कार शैक्षणिक, प्रशासनिक, आध्यात्मिक विकास में सराहनीय कार्य करने के लिए दिया गया है।
नोएडा में वीरवार को हुए समारोह में यह पुरस्कार दिया गया।प्रो. वाजपेयी 39 वर्ष की आयु में आचार्य बन गए थे। वह मध्यप्रदेश में दो विश्वविद्यालयों अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय रीवा, महात्मा गांधी चित्रकुट ग्रामोदय विश्वविद्यालय चित्रकुट के कुलपति भी रहे।
वर्तमान में वे एचपीयू के कुलपति होने के साथ ही भारतीय विश्वविद्यालय संघ के महासचिव भी है। उनकी उपलब्धियों में जैन मित्र पुरस्कार, कौटिल्य सर्वश्रेष्ठ अर्थशास्त्री पुरस्कार मौलाना आजाद पुरस्कार, साधक शिरोमणी अलंकार पुरस्कार, दिवांग मेहता बिजनेस पुरस्कार आदि शामिल है।