फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुलपति का फरमान, हर शिक्षक 8 छात्रों को कराएगा पीएचडी

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के पीजी सेंटर में कार्यरत हर शिक्षक को अब कम से कम आठ छात्रों को शोध करवाना होगा। विवि में शोध कार्यों को आगे बढ़ाने और इसमें गुणात्मक सुधार करने के लिए हर शिक्षक को कार्य करना होगा। यह आदेश कुलपति प्रो. एडीएन वाजपेयी ने दिए। वे विवि में पीजी सेंटर में शुरू हो रहे नए शैक्षणिक सत्र में शिक्षण और अन्य गतिविधियों को बढ़ावा देने को लेकर आयोजित कमेटी रूम की में बैठक में बोल रहे थे।
विज्ञापन


कुलपति ने कहा कि पीजी सेंटर सहित विवि से संबद्ध कॉलेजों में शोध को बढ़ावा देने के लिए कार्य किया जाएगा। कुलपति प्रो. वाजपेयी ने कहा कि प्रत्येक विभागाध्यक्ष को तय शेडयूल के मुताबिक कक्षाओं तथा विभागों का संचालन करना होगा। अलग-अलग समितियों की बैठकें कर समय-समय पर कार्यों की समीक्षा की जाए।

कहा कि प्रत्येक नियमित प्राध्यापक कक्षाएं पढ़ाएं। इसमें किसी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने पीजी सेंटर के विभागों में कार्यरत प्राध्यापक को नए रिसर्च प्रोजेक्ट तैयार कर केंद्रीय और राज्य स्तर पर वित्त प्रदान करने वाले संस्थानों में तय समय पर जमा करवाने को कहा। इसके अतिरिक्त वित्त संसाधनों के साथ छात्रों को छात्रवृत्ति भी दी जा सकेगी।
विज्ञापन

ये आदेश भी दिए कुलपति ने

उन्होंने हर विभाग को एसएपी से संबंधित कार्यक्रम तैयार कर विवि अनुदान आयोग के पास जमा करवाने को भी कहा। विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय से विषेश अनुदान प्राप्त करने के लिए प्रयास करने के निर्देश दिए। कुलपति ने हर विभाग में शैक्षणिक तथा प्रचार-प्रसार गतिविधियां आयोजित करने, मौखिक परीक्षा लेने आने वाले प्राध्यापकों से विशेष व्याख्यान करवाने और अतिथि प्राध्यापक योजना के तहत विख्यात सेवानिवृत्त प्राध्यापकों को आमंत्रित कर उनसे विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करवाने का आह्वान किया।

प्रत्येक प्राध्यापक को आठ छात्रों को शोध करवाना अनिवार्य होगा। हर विभाग के अध्यक्ष को यह सुनिश्चित करना होगा कि नियमों के तहत ही शोध कार्य में प्रवेश हो। बैठक में प्रति कुलपति प्रो. राजेंद्र सिंह चौहान, अधिष्ठाता अध्ययन प्रो. लक्ष्मण सिंह ठाकुर, कुलसचिव डा. पंकज ललित, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. संजीव महाजन, अधिष्ठाता सहित सभी विभागाध्यक्षों और संस्थानों के निदेशकों ने भाग लिया।
विज्ञापन

विवि के विभागाध्यक्ष एससीए चुनाव के पक्ष में नहीं

प्रदेश विश्वविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र शुरू होने पर कुलपति प्रो. एडीएन वाजपेयी की अध्यक्षता में हुई विभागाध्यक्षों और संस्थान निदेशकों सहित अधिष्ठाताओं की बैठक में भी प्रत्यक्ष चुनाव न करवाने पर सहमति जताई गई। विवि की ओर से जारी प्रेस बयान में कहा गया है कि शिक्षकों और अधिष्ठाताओं ने ने परिसर में शैक्षणिक और शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने के लिए बीते सत्र की तर्ज पर अप्रत्यक्ष मनोनयन से ही एससीए गठन को सही करार दिया है।

इससे पूर्व प्रदेश के कॉलेज प्राचार्यों की बैठक में प्राचार्यों ने चुनाव से रोक हटाकर प्रत्यक्ष चुनाव करवाने के फैसले को पूरी तरह से विश्वविद्यालय कार्यकारी परिषद और प्रदेश सरकार पर छोड़ रखा है। हालांकि पीजी सेंटर के विभागाध्यक्षों, डीन और कॉलेज प्राचार्यों की अलग-अलग आई राय पर 14 अगस्त को प्रस्तावित कार्यकारी परिषद की बैठक में अंतिम फैसला होगा।

हर छात्र और संगठनों को इसका इंतजार रहेगा। कुलपति ने बैठक में मौजूद सभी विभागाध्यक्षों को (एनएएसी) नैक की टीम के आने से पूर्व हर तरह की तैयारियां करने और शैक्षणिक विभागों में अनुशासन बनाने के लिए कार्य करने की हिदायत दी। उन्होंने कक्षाओं के सुचारु संचालन की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें