फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन प्रोफेशनल कोर्सेज के लिए अब घर बैठे कीजिए आवेदन

Wed, 02 Apr 2014 09:35 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में 15 कोर्सों के लिए अब प्रोस्पेक्टस के बजाय ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे।
विज्ञापन


इन कोर्सों में एमएमसी, एमएससी (फिजिक्स, केमिस्ट्री, बॉटनी, ज्यूलॉजी) एमए/एमएससी मैथेमेटिक्स, एमए (फिजिकल एजूकेशन, इंग्लिश, सोशल वर्क) एमएड, डीएचआरडी, पीजी.डीएमसी, एलएलबी, एमएचआरडी और एमबीई शामिल हैं।

हालांकि इस नई प्रक्रिया को लागू करने के तरीके पर 3 अप्रैल को बैठक होगी। बैठक में फीस जमा करवाने के तरीके पर फैसला लिया जाएगा।

एचपीयू ने उन कोर्सों को इसमें शामिल नहीं किया है, जिनमें मेरिट और साक्षात्कार के आधार पर प्रवेश दिया जाता है। उनकी प्रवेश प्रक्रिया पहले की तरह रहेगी।
विज्ञापन


15 कोर्सों में प्रवेश का फार्म छात्र ऑनलाइन डाउन लोड कर सकेंगे। फीस संबंधित विभाग में जमा करानी है या ऑनलाइन फार्म भरकर चालान कटवाकर उसे जमा करना है, इस पर फैसला तीन अप्रैल की बैठक में होगा।

अब तक मिलता था प्रोस्पेक्टस

एचपीयू के इन विभागों में प्रवेश के लिए अब तक प्रोस्पेक्टस छपवाए जाते थे। छात्रों को फार्म भरकर संबंधित विभाग में जमा करवाने पड़ते थे। ऑनलाइन सुविधा मिलने से यह काम अब घर बैठे भी किया जा सकेगा।

किस कोर्स की परीक्षा किस दिन

एमएमसी/एमए/एमएससी मैथेमेटिक्स 12 मई, एमएससी फिजिक्स, केमिस्ट्री 13 मई, एमए सोशल वर्क और इंग्लिश 15 मई, एमएससी बॉटनी, ज्यूलॉजी की परीक्षा 16 मई को होगी।
विज्ञापन


इसके अलावा एलएलबी, एमबीई 17 मई, पीजीडीएमसी/डीएचआरडी/एमएचआरडी 19 मई, एमए फिजिकल एजूकेशन 20 और 21 मई (ग्राउंड टेस्ट) एमएड की परीक्षा 22 मई को करवाई जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें