प्रदेश विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षा शाखा 28 जून को बीएएमएस/बीएचएमएस कोर्स के लिए प्रवेश परीक्षा लेगी। इसके लिए प्रदेश में चार परीक्षा केंद्र स्थापित किए जाएंगे। परीक्षा धर्मशाला, शिमला, हमीरपुर और मंडी में होगी।
इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख नौ जून है। आवेदन की हार्ड कॉपी 12 जून तक जमा करवाई जा सकती है। दोनों कोर्स के लिए प्रवेश परीक्षा को पात्रता शर्तें और आवेदन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश विवि की वेबसाइट www.hpuniv.in पर उपलब्ध हैं।
छात्र उक्त साइट पर दिए लिंक के माध्यम से ऑनलाइन फार्म भर सकते है। आवेदन करने वाले सामान्य वर्ग के छात्रों के लिए 1600 रुपये, जबकि आरक्षित वर्ग एससी/एसटी के लिए 800 रुपये फीस है।