फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल में आए भूकंप का असर बिहार में, 18 की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार में मंगलवार को एक बार फिर भूकंप के तीन झटके महसूस किए गए। दोपहर बाद आए भूकंप के इन झटकों से जानमाल के भारी नुकसान का अनुमान है। अब तक 18 लोगों के मरने की सूचना है। तीन दर्जन लोगों के घायल होने की जानकारी भी मिली है।
विज्ञापन


भूकंप से तीन दर्जन से अधिक घरों को नुकसान पहुंचा है, जबकि आधा दर्जन मकानों की दीवारें गिर गई हैं। आपदा विभाग ने अब तक 15 लोगों के मारे जाने व 36 लोगों के घायल होने की पुष्टि की है।

मौसम विभाग के अनुसार पहला झटका दोपहर 12 बजकर 35 मिनट पर आया, जो रिक्टर पैमाने पर 7.3 आंका गया। यह झटका करीब एक मिनट तक महसूस किया गया।

दूसरा झटका ठीक 1 बजे आया, जिसकी तीव्रता 6.2 थी। इसके बाद 5.4 तीव्रता का तीसरा झटका दोपहर बाद 1.42 बजे आया। भूकंप की वजह से पूरे राज्य में बिजली एवं संचार व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई। मोबाइल सेवा बाधित होने की वजह से लोग अपनों के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए बेचैन रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन

यूपी में 3 महिलाओं की मौत

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि भूकंप के मद्देनजर पूरी तरह से सचेत रहें और धैर्य रखें। अफवाहों पर बिल्कुल भी ध्यान न दें। डीएम और एसपी को जहां जरूरत हो वहां शीघ्र मदद पहुंचाने का निर्देश दे दिया गया है। अधिकारियों से गांव-गांव जाकर स्थिति की जानकारी हासिल करने को कहा गया है। पार्कों को रात में भी खोलने को कहा गया है।

बिहार के साथ-साथ उत्तर प्रदेश में भी भूकंप का खासा असर देखने को मिला है। यहां तीन महिलाओं के मौत की पुष्टि हुई है। ये मौतें कुशीनगर और बस्ती में हुई हैं। वहीं अलग-अलग हिस्सों में भूकंप के चलते मची भगदड़ से 25 लोग घायल हो गए।

यूपी-बिहार के अलावा उत्तर भारत के दूसरे हिस्सों में भी लोगों के घायल होने की खबरें आ रही हैं। इनमें पश्चिम बंगाल, हरियाणा शामिल हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें