प्रदेश विश्वविद्यालय ने पोस्ट बेसिक नर्सिंग कोर्स के लिए हुई प्रवेश परीक्षा की मेरिट के आधार पर प्रवेश के लिए श्रेणीवार मेरिट सूची जारी कर दी है। इसे विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिया है। 15 जुलाई को प्रवेश की परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया था।
इसमें 526 में से 241 अभ्यर्थियों ने परीक्षा को पास किया था। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्याम लाल कौशल ने कहा कि इस जारी की गई श्रेणीवार मेरिट सूची के आधार पर ही 19 और 20 अगस्त को विश्वविद्यालय के सभागार में प्रवेश के लिए काउंसलिंग होगी।
छात्र वेबसाइट से अपना काउंसलिंग कार्ड डाउनलोड कर कांसलिंग में शामिल हो। इसके लिए अलग से को पत्र जारी नहीं किए है। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी विवि की प्रवेश परीक्षा शाखा के टेलीफोन नंबर 0177- 2830891 और 2833588 पर संपर्क कर सकते है।