फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचपीयू में सामने आया एक और अफसर का कारनामा

विज्ञापन
विज्ञापन
एचपी यूनिवर्सिटी में पुलिस अभी बेटे की फर्जी मार्कशीट तैयार करने के मामले की जांच ही कर रही थी कि एक अन्य अफसर का बड़ा कारनामा सामने आ गया। ये अफसर भी असिस्टेंट रजिस्ट्रार के पद पर तैनात है।
विज्ञापन


इसके खिलाफ जांच तो शुरू हो गई है मगर, अभी केस दर्ज नहीं किया गया है। बताया जा रहा है कि ये अफसर अपने कार्यकाल के दौरान जिस परीक्षा केंद्र का अधीक्षक था, वहीं पर इसके बेटे ने भी परीक्षाएं दी थी।

बेटे की परीक्षा में अफसर ने कैसे और कितनी मदद की, इसका पता अब जांच के बाद ही चलेगा। फिलहाल इस केस की जांच शुरू हो गई है।
विज्ञापन

2006 का है मामला

जानकारी के अनुसार मामला 2006 का है। नियमों के अनुसार यदि कोई छात्र परीक्षा दे रहा है तो उसका कोई रिश्तेदार उस केंद्र पर तैनाती नहीं दे सकता। लेकिन यहां नियमों की अनदेखी की गई।

पहले प्रशासन ने उन्हें क्लीन चिट दे दी लेकिन अब ताजा घटनाक्रम के बाद इस मामले की जांच फिर से शुरू की जा रही है। वहीं, फर्जी मार्कशीट बनाने के मामले में गिरफ्तार असिस्टेंट रजिस्ट्रार बालकृष्‍ण को 26 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

इसके अलावा इसे निलंबित भी कर दिया गया है। 48 घंटे तक पुलिस कस्टडी में रहने के बाद इसे सस्पेंड किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें