फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचपीयू ने बढ़ाई पीजी कोर्स में दाखिले की तिथि

Wed, 17 Jun 2015 09:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में मेरिट आधार पर बिना प्रवेश परीक्षा के पीजी डिग्री, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स में प्रवेश की तारीख 15 से बढ़ाकर 20 जून कर दी गई है। छात्र अब बीस जून तक इन कोर्सों में प्रवेश को आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन


विवि के अधिष्ठाता अध्ययन प्रो. लक्ष्मण सिंह ने कहा कि पहले 15 जून अंतिम तारीख थी। अब पीजी डिग्री कोर्स एमए हिंदी, ट्रांसलेशन, संस्कृत, परफारमिंग आर्ट, अर्थशास्त्र, समाज शास्त्र, लोक प्रशासन, राजनीति शास्त्र, साइकोलॉजी, इतिहास, विजुअल आर्ट (पेंटिंग), योग स्टडीज, ग्रामीण विकास, एमकॉम, डिप्लोमा इन भोटी, योग जैसे कोर्स में प्रवेश के लिए 20 जून तक आवेदन कर सकते हैं।

इसके अलावा एमएससी जियोग्राफी, पीजी डिप्लोमा इन पॉलीमर साइंस, एप्लाइड, एनालिटिकल केमिस्ट्री, वुमन डेवलपमेंट स्टडीज, गाइडेंस एंड काउंसलिंग, एडल्ट एजूकेशन, आपदा प्रबंधन, सर्टिफिकेट/ डिप्लोमा/ एडवांस डिप्लोमा (फ्रेंच, जर्मन, रशियन, भोटी) डिप्लोमा इन दीनदयाल उपाध्याय थॉट, डिप्लोमा ट्राइबल स्टडीज, पापुलेशन स्टडीज, एमए /एमएससी स्टेटेस्टिक्स, पीजी डिप्लोमा इन साइबर क्राइम प्रोसीक्यूशन, डिफेंस, बायो इनफारमेटिक्स, सर्टिफिकेट कोर्स इन टूरिज्म गाइड के लिए 20 जून तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आवेदन फार्म विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.hpuniv.nic.in पर उपलब्ध हैं। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 0177-2832922,2830922 पर संपर्क किया जा सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें