फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हपुटा ने कुलपति वाजपेयी को दी बधाई

Mon, 17 Nov 2014 12:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (हपुटा) ने कुलपति प्रो. एडीएन वाजपेयी के सेवा विस्तार के फैसले का स्वागत किया है। हपुटा ने इसके लिए कुलपति को बधाई दी।
विज्ञापन


आश्वस्त किया कि शिक्षक समुदाय और संघ विवि के अकादमिक स्तर को बढ़ाने, उनके पिछले कार्यकाल में विवि के विस्तारीकरण और इसमें हर तरह से सुधार लाने को बनाए गए विजन-2020 के प्रारूप के मुताबिक लागू करवाने में पूरा सहयोग देगा।

संघ के अध्यक्ष प्रो. रघुविंद्र सिंह और सचिव प्रो. अमरजीत सिंह ने उम्मीद जताई है कि विवि, छात्रों और शिक्षक व कर्मचारियों की बेहतरी के लिए कुलपति कार्य करेंगे।
विज्ञापन


इसके साथ ही वे शिक्षकों के लंबित पड़े मामलों को गंभीरता से लेते हुए उनका समाधान करने की दिशा में कार्य करेंगे। इन शिक्षक नेताओं ने कुलपति को उनके नये कार्यकाल के लिये बधाई और शुभकामनाएं दी है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें