हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने एमए हिंदी का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्याम लाल कौशल ने कहा कि दूसरे और चौथे सेमेस्टर का परिणाम विवि की वेबसाइट www.hpuniv.in पर उपलब्ध करवाया गया है।
दूसरे सत्र की परीक्षा में बैठे कुल 3484 में से 3406 छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। चौथे सत्र में 3005 में से 2835 छात्र पास हुए हैं।
विभागों को जारी किए पीजी परीक्षा रोलनंबर
एचपीयू ने 27 नवंबर से शुरू होने वाली विधि, साइंस, एमसीए, एमबीए परीक्षा के लिए रोलनंबर विभागों को भेज दिए है।
परीक्षा शाखा की ओर से इन विषयों के छात्रों के अलावा आठ दिसंबर से शुरू होने वाली परीक्षाओं के रोलनंबर भेजने की प्रक्रिया भी जारी रखी है। विवि का दावा है कि परीक्षा से पूर्व छात्रों को रोलनंबर उपलब्ध करवा दिए जाएंगे।