एचपीयू ने क्लर्क भर्ती का परिणाम घोषित कर दिया है। विभिन्न श्रेणियों में कुल 34 का चयन किया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने 11 सितंबर 2013 को क्लर्क के पदों के लिए विज्ञापन जारी किया था।
रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें
9 मार्च को लिखित परीक्षा ली गई और इसके बाद टाइपिंग टेस्ट हुआ। नवंबर माह में साक्षात्कार लिए गए। परीक्षा परिणाम घोषित करने में विश्वविद्यालय प्रबंधन को एक साल से अधिक का समय लग गया।