फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों को बड़ी राहत, परीक्षा फार्म की तिथि बढ़ी

Wed, 24 Sep 2014 11:35 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
 प्रदेश विवि ने पीजी कक्षाओं के परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तारीख 30 सितंबर तक बढ़ा दी है। एमए, डिप्लोमा कोर्स, एलएलबी, बीएएलएलबी ऑनर्स, पांच वर्षीय पर्यटन प्रबंधन पाठ्यक्रम, बीएचएम के पहले, तीसरे, पांचवें, सातवें और नवें नियमित सेमेस्टर तथा दूसरे, चौथे, छठे, आठवें और दसवें रि-अपियर सेमेस्टर के फार्म अब 30 सितंबर तक बिना विलंब शुल्क भरे जमा सकेंगे।
विज्ञापन


परीक्षा नियंत्रक प्रो. एसएल कौशल ने कहा कि छात्रों की समस्या और मांग को देखते हुए फार्म जमा करवाने की तिथि 30 सितंबर की है। 23 सितंबर को यह तिथि समाप्त हो चुकी थी। उन्होंने कहा कि आधे-अधूरे भरे फार्म और कम फीस वाले फार्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

वीसी से मिले दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्र
दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र बुधवार को प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एडीएन बाजपेयी से मिले। दिल्ली विवि से संबद्ध आत्माराम स्नातन धर्म महाविद्यालय के छात्रों के साथ इतिहास के सहायक आचार्य डा. प्रवेश और डा. सईद मुबिन जैहरा ने भी कुलपति से मुलाकात कर विवि के बारे में जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुलपति ने छात्रों से जीवन में सब कार्य उत्कृष्ठतता तथा मन से करने की बात कही। साथ ही आत्मचिंतन और आत्ममंथन को भी जीवन में अपनाने की सलाह दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें