फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरफ्तार मौलवी को कोर्ट में जड़ा थप्पड़

Wed, 24 Sep 2014 10:57 PM IST
एजेंसी/आणंद
विज्ञापन
विज्ञापन
नवरात्र को लेकर आपत्तिजनक बयान देने के आरोप में गिरफ्तार मौलाना मेहदी हसन को बुधवार को एक व्यक्ति ने थप्पड़ मार दिया।
विज्ञापन


घटना उस वक्त हुई जब हसन को पेशी के लिए कोर्ट में लाया जा रहा था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जब खेड़ा जिले के थासरा में इमाम हसन को पेशी के लिए लाया जा रहा तो राकेश नामक एक व्यक्ति ने उसे थप्पड़ मार और धक्का दिया।

घटना के बाद युवक को हिरासत में ले लिया गया है। हालांकि इस घटना में हसन को कोई चोट नहीं आई। बाद में सुनवाई के दौरान अदालत ने हसन को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोर्ट में हसन ने अपने बचाव में वकील नियुक्त करने और जमानत लेने से इनकार कर दिया था।

2011 में मुख्यमंत्री रहते हुए नरेंद्र मोदी द्वारा आयोजित सदभावना उपवास में मोदी को टोपी पहनाने की कोशिश कर हसन चर्चा में आया था।

गत 20 सितंबर को एक स्थानीय समाचारपत्र को साक्षात्कार के दौरान हसन ने कहा था कि नवरात्रि राक्षसों का त्योहार है। इसके खिलाफ थाने में दो मामले दर्ज कराए गए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें